किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार
दनकौर क्षेत्र के खेरली हफीजपुर गांव के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित मुकेश कुछ दिन पहले क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि आरोपित द्वारा कई दिन तक उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। शिकायत दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई थी। करीब तीन दिन पहले पुलिस द्वारा किशोरी को बरामद किया गया था लेकिन आरोपित फरार हो गया था। रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।