India Update News

शाहपुरा

4 articles
शाहपुरा

जीव सेवा का जज्बा: टीम बालाजी गोवंश हेल्पलाइन ने किए लगातार प्रयास

घायल नीलगाय की सूचना मिलने पर टीम बालाजी गोवंश हेल्पलाइन ने करीब तीन घंटे तक उसे बचाने के लिए लगातार प्रयास किए। स्थानीय ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और वन विभाग के सहयोग से उपचार की व्यवस्था की गई, लेकिन नीलगाय की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। टीम ने घटना पर दुःख जताते हुए सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Khushraj Vaishnav 2 months ago

गौसेवा के प्रति समर्पण का मिला सम्मान, राजेश सैन बने बालाजी गोवंश हेल्पलाइन के राजस्थान प्रांत प्रमुख

गौसेवा और गौवंश संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजेश सैन को बालाजी गोवंश हेल्पलाइन का राजस्थान प्रांत प्रमुख नियुक्त किया गया है। संगठन अध्यक्ष खुशराज वैष्णव ने यह नियुक्ति भागचंद माली एवं ओमप्रकाश साहू की अनुशंसा पर की। राजेश सैन लंबे समय से घायल एवं असहाय गौवंश की सेवा, जनजागरूकता और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय हैं। संगठन ने उनके समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति पर उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए पूरे राजस्थान में गौसेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

Khushraj Vaishnav 2 months ago
शाहपुरा

आमली बारेठ में आज हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल हास्य कवि सम्मेलन

शाहपुरा उपखंड के ग्राम आमली बारेठ में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजनकर्ता खुशराज वैष्णव के अनुसार, विभिन्न स्थानों से प्रसिद्ध हास्य कवि आमंत्रित किए गए हैं, जो हास्य-व्यंग्य प्रस्तुतियों से मनोरंजन करेंगे। आयोजन में भक्ति और हास्य का विशेष संगम देखने को मिलेगा, वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और श्रोताओं के पहुंचने की संभावना है।

Khushraj Vaishnav 4 months ago
Home Explore Local Jobs