India Update News
KEKRI

पंचायत चुनाव: केकड़ी में कांग्रेस के 12 और भाजपा के 9 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए सोमवार को कांग्रेस के 12 और भाजपा के 9 प्रत्याशियों सहित कुल 21 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार बलाई के अनुसार, नामांकन दाखिल करने का मंगलवार, 13 अक्टूबर को अंतिम दिन है। दोपहर 3:30 बजे तक ही नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। केकड़ी, सरवाड़ और सावर पंचायत समितियों में 22 अक्टूबर को मतदान होगा। तीनों पंचायत समितियों की 67 ग्राम पंचायतों में 235 मतदान बूथ बनाए गए हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 20 नवंबर को होगी।

Govind Vaishnav • 2 days ago

KEKRI

विश्व वृद्धजन दिवस पर शतायु मतदाताओं का सम्मान

केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में विश्व वृद्धजन दिवस के अवसर पर 100 वर्ष से अधिक आयु के शतायु मतदाताओं का सम्मान किया गया। विधानसभा क्षेत्र में कुल 29 शतायु वृद्धजन हैं। केकड़ी में 102 वर्षीय संतोष देवी को एसडीएम सुरेश कुमार और तहसीलदार सत्यनारायण लोहार ने माल्यार्पण कर प्रमाण पत्र प्रदान किया। वहीं सरवाड़ में 104 वर्षीय राजी देवी, 101 वर्षीय नाती देवी और 103 वर्षीय वातुल बानो को तहसीलदार दिनेश चन्द्र ने सम्मानित किया।

Govind Vaishnav • 1 week ago

KEKRI

सेवा संकल्प यात्रा लेकर केकड़ी पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

केकड़ी में सेवा संकल्प अभियान यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण से भव्य स्वागत किया। यात्रा का नेतृत्व राजस्थान भाजपा के प्रदेश महामंत्री और जूनिया निवासी मिथिलेश गौतम ने किया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Govind Vaishnav • 2 weeks ago

KEKRI

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत केकड़ी में विज्ञान मेला एवं विज्ञान-गणित क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 175 विद्यार्थियों ने लिया भाग

केकड़ी के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान मेला एवं विज्ञान-गणित क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। जूनियर और सीनियर वर्ग के 175 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने मॉडल-प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम रहे विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Govind Vaishnav • 2 weeks ago

KEKRI

ब्याज पर ब्याज वसूली और धमकी के आरोप में पप्पू सांसी की जमानत खारिज, अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने आवेदन किया निरस्त

केकड़ी में ब्याज पर ब्याज लगाकर रकम मांगने और पुराने स्टाम्प व खाली चेक के नाम पर धमकाने के आरोप से जुड़े मामले में आरोपी पप्पू सांसी की जमानत खारिज हो गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संख्या-1 ने पीड़ित पक्ष के अधिवक्ताओं के तर्क सुनने के बाद जमानत आवेदन निरस्त किया।

Govind Vaishnav • 2 weeks ago

KEKRI

केकड़ी में सड़क और सीवरेज को लेकर पालिकाध्यक्ष मित्तल की प्रेस वार्ता, बोले—सरकारी धन की बर्बादी रोकना प्राथमिकता

केकड़ी पालिकाध्यक्ष अनिल मित्तल ने प्रेस वार्ता में कहा कि 38.20 करोड़ की प्रस्तावित सीवरेज योजना के टेंडर हो चुके हैं, ऐसे में सीवरेज से पहले सड़क निर्माण करना उचित नहीं होगा। उन्होंने PWD को पत्र लिखकर ‘पहले सीवरेज, फिर सड़क’ की मांग की। मित्तल ने जनता के धन की बर्बादी रोकने की बात कहते हुए विधायक गौतम पर सरकार के फैसलों की जानकारी को लेकर सवाल उठाए।

Govind Vaishnav • 2 weeks ago

KEKRI

केकड़ी में दो दिवसीय प्रान्त स्तरीय विज्ञान मेले का गरिमामय समापन, प्रतिभागी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

केकड़ी के पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय प्रान्त स्तरीय विज्ञान मेले का गरिमामय समापन हुआ। चित्तौड़ प्रान्त के 12 जिलों से विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल, प्रयोग एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

Govind Vaishnav • 2 weeks ago

KEKRI

एनएसएस शिविर में विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता और समाजसेवा का संकल्प

केकड़ी के केशव विद्यापीठ महाविद्यालय में एनएसएस सत्र 2026-27 का प्रथम एकदिवसीय शिविर आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने योग, मेडिटेशन और स्वच्छता अभियान में भाग लिया। मुख्य अतिथि तृप्ति बरवड़ ने समाजसेवा और ‘माय भारत’ पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रेरित किया।

Govind Vaishnav • 2 weeks ago

KEKRI

जिला बहाली की मांग पर केकड़ी में ‘ब्लैक डे’: वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर सौंपा ज्ञापन, पालिकाध्यक्ष अनिल मित्तल ने सरकारी वेतन जिला आंदोलन को देने की घोषणा

केकड़ी में जिला बहाली की मांग को लेकर बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर ब्लैक डे मनाया और ज्ञापन सौंपा। पालिकाध्यक्ष अनिल मित्तल ने अपनी सरकारी तनख्वाह जिला आंदोलन को देने की घोषणा करते हुए जिला हटाने को जनता के साथ अन्याय बताया।

Govind Vaishnav • 2 weeks ago

KEKRI

जिला बहाली की मांग पर केकड़ी में ‘ब्लैक डे’: वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर सौंपा ज्ञापन, पालिकाध्यक्ष अनिल मित्तल ने सरकारी वेतन जिला आंदोलन को देने की घोषणा

केकड़ी में जिला बहाली की मांग को लेकर बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर ब्लैक डे मनाया और ज्ञापन सौंपा। पालिकाध्यक्ष अनिल मित्तल ने अपनी सरकारी तनख्वाह जिला आंदोलन को देने की घोषणा करते हुए जिला हटाने को जनता के साथ अन्याय बताया।

Govind Vaishnav • 2 weeks ago

KEKRI

तीन महीने से अधिक समय बीता, अब तक नही हुआ भुगतान

केकड़ी नगर पालिका क्षेत्र में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य करने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का मानदेय तीन माह से अधिक समय से लंबित है। कार्मिकों ने कार्यवाहक ईओ देशराज मीणा को ज्ञापन सौंपकर 9 हजार रुपए मानदेय और 600 रुपए प्रशिक्षण भत्ते का तत्काल भुगतान कराने की मांग की। प्रगणकों ने बताया कि 23 जुलाई को भुगतान के निर्देश के बावजूद शहरी क्षेत्र के कार्मिकों को राशि नहीं मिली है।

Govind Vaishnav • 2 weeks ago

KEKRI

केकड़ी में 4 दिसंबर को बदलेगी जिंदगी! दिव्यांगों को मिलेगा आधुनिक कृत्रिम हाथ

केकड़ी में 4 दिसंबर को जयपुर रोड स्थित प्रेम मैरिज गार्डन में कृत्रिम हाथ शिविर आयोजित होगा। शिविर में पात्र दिव्यांगों को अमेरिका के एलन मिडोज प्रोस्थेटिक हैंड्स फाउंडेशन की ओर से कृत्रिम हाथ लगाए जाएंगे। संस्थान गांव-गांव पहुंचकर लाभार्थियों का चिन्हीकरण कर रहा है।

Govind Vaishnav • 2 weeks ago

Home Explore Local Jobs