KEKRI
जिला बहाली की मांग पर केकड़ी में ‘ब्लैक डे’: वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर सौंपा ज्ञापन, पालिकाध्यक्ष अनिल मित्तल ने सरकारी वेतन जिला आंदोलन को देने की घोषणा
केकड़ी में जिला बहाली की मांग को लेकर बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर ब्लैक डे मनाया और ज्ञापन सौंपा। पालिकाध्यक्ष अनिल मित्तल ने अपनी सरकारी तनख्वाह जिला आंदोलन को देने की घोषणा करते हुए जिला हटाने को जनता के साथ अन्याय बताया।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 28, 2026 • 6:27 PM IST
Share This Story
केकड़ी। केकड़ी को जिला विहीन किए जाने के विरोध में सोमवार को बार एसोसिएशन केकड़ी के बैनर तले अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर ब्लैक डे मनाया। बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा केकड़ी को पुनः जिला बनाने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत सहित अधिवक्ताओं ने कहा कि केकड़ी को जिला बनाने के बाद उसे समाप्त कर जिला विहीन करना क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए केकड़ी को पुनः जिला बनाने की मांग की। धरना स्थल पर नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल एवं उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद भी पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। पालिकाध्यक्ष अनिल मित्तल ने कहा कि केकड़ी को जिला विहीन कर भाजपा सरकार ने जनता के साथ अन्याय किया है। सरकार को जनता की समस्याएं कम करनी चाहिए, लेकिन जिला समाप्त कर समस्याओं को और बढ़ा दिया गया है। मित्तल ने कहा कि केकड़ी जिला समाप्त किए जाने का मुद्दा निकाय चुनाव में भी प्रमुख रहा और जनता के आक्रोश का खामियाजा भाजपा को चुनाव में भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि केकड़ी को पुनः जिला नहीं बनाया गया तो आने वाले समय में भी भाजपा को इसका राजनीतिक खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पालिकाध्यक्ष अनिल मित्तल ने केकड़ी जिला बहाली आंदोलन के लिए अपनी ओर से महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में मिलने वाली तनख्वाह को वे आंदोलन के लिए समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक केकड़ी को पुनः जिला नहीं बनाया जाता, तब तक उनकी पूरी तनख्वाह केकड़ी जिला बनाओ आंदोलन के लिए दान की जाएगी। उन्होंने कहा कि केकड़ी जिला आंदोलन को मजबूत करने के लिए नगर पालिका का नवनिर्वाचित बोर्ड पूर्ण सहयोग करेगा। उन्होंने घोषणा की कि अब प्रत्येक माह की 28 तारीख को कांग्रेस का प्रत्येक पार्षद कम से कम 10 लोगों को आंदोलन में लेकर पहुंचेगा और धीरे-धीरे आंदोलन को व्यापक जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा। इस दौरान बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत के नेतृत्व में नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष अनिल मित्तल, उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एवं कांग्रेस पार्षदों का सम्मान भी किया गया। धरने में पार्षद इंदु मित्तल, भंवरलाल बज, पुनीत गर्ग, धन्नालाल डसानिया, ललित सिंधी, प्रतिभा जैन, पूजा व्यास सहित अधिवक्ता मनोज आहूजा, हेमंत जैन, मोहम्मद सईद नकवी, सलीम गौरी, पवन सिंह भाटी, चेतन धाभाई, परवेज नकवी, राजेंद्र अग्रवाल, लक्ष्मीचंद अग्रवाल, लोकेश शर्मा सहित अन्य अधिवक्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 23 minutes ago
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत केकड़ी में विज्ञान मेला एवं विज्ञान-गणित क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 175 विद्यार्थियों ने लिया भाग
KEKRI • 29 minutes ago
ब्याज पर ब्याज वसूली और धमकी के आरोप में पप्पू सांसी की जमानत खारिज, अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने आवेदन किया निरस्त
KEKRI • 35 minutes ago
केकड़ी में सड़क और सीवरेज को लेकर पालिकाध्यक्ष मित्तल की प्रेस वार्ता, बोले—सरकारी धन की बर्बादी रोकना प्राथमिकता
KEKRI • 59 minutes ago