KEKRI
ब्याज पर ब्याज का खेल! पप्पू सांसी के मकान पर पुलिस का छापा, 10 खाली चेक और लाखों की स्टाम्प बरामद, केकड़ी सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
केकड़ी सदर थाना पुलिस ने अवैध साहूकारी और ब्याज माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खवास निवासी पप्पू सांसी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के मकान से 45 से 50 लाख रुपए की स्टाम्प पर लिखापढ़ी और 10 खाली बैंक चेक बरामद किए। मामले में जांच जारी है।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 25, 2026 • 4:52 PM IST
Share This Story
केकड़ी। केकड़ी सदर थाना पुलिस ने अवैध साहूकारी, ब्याज माफिया और धोखाधड़ी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खवास निवासी पप्पू सांसी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के मकान पर छापा मारकर करीब 45 से 50 लाख रुपए की स्टाम्प पर की गई लिखापढ़ी तथा 10 खाली बैंक चेक बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार खवास निवासी भैरूलाल बलाई ने 24 सितंबर को थाने में रिपोर्ट देकर आरोप लगाया था कि उधार दिए गए पैसों पर ब्याज पर ब्याज लगाकर उससे कथित रूप से डराकर और धमकाकर राशि की मांग की जा रही है। इस पर केकड़ी सदर थाने में प्रकरण संख्या 185/2026 बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।पुलिस टीम ने जांच के दौरान आरोपी पप्पू सांसी पुत्र सावरा सांसी, निवासी खवास से पूछताछ की। इसके बाद उसके मकान पर दबिश देकर स्टाम्प पर की गई लाखों रुपए की लिखापढ़ी और 10 खाली बैंक चेक जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील, वृताधिकारी मनोज कुमार गुप्ता के सुपरविजन तथा थानाधिकारी मुकेश गोरा के नेतृत्व में की गई।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 7 hours ago
केकड़ी में कृषि भूमि पर कॉलोनी का खेल!
KEKRI • 1 week ago
केकड़ी नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम जारी
KEKRI • 3 weeks ago
केकड़ी नगर पालिका चुनाव: कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, रघु शर्मा बोले—विकास के विजन के साथ मैदान में उतरी पार्टी
KEKRI • 4 weeks ago