केकड़ी, 4 मई : बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत केकड़ी शहर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक नाबालिग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन नाबालिग आरोपियों को निरुद्ध किया है। इनके कब्जे से कुल 15 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल के निर्देशन में की गई।शादी समारोह बनते थे निशानापुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नाबालिग शादी समारोहों में वेटर का काम करते थे। इसी दौरान वे मेहमानों की मोटरसाइकिलों की रेकी कर लेते थे और मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए इस तरह की घटनाओं में शामिल थे।कई जिलों में फैला नेटवर्कपूछताछ में आरोपियों ने केकड़ी, सरवाड़, मालपुरा, टोंक, जयपुर और अजमेर सहित विभिन्न क्षेत्रों से वाहन चोरी करना स्वीकार किया है। बरामद मोटरसाइकिलों में अधिकांश ‘हीरो स्प्लेंडर प्लस’ और ‘हीरो एचएफ डीलक्स’ मॉडल की हैं।अन्य आरोपी जयपुर पुलिस को सौंपागिरोह का एक अन्य सदस्य जयपुर पुलिस द्वारा वांछित पाया गया, जिसे संबंधित पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।पुलिस टीम की अहम भूमिकाइस कार्रवाई में थानाधिकारी अनिल कुमार, उपनिरीक्षक बनवारीलाल तथा कांस्टेबल पुखराज और नीरज कुमार की विशेष भूमिका रही।