KEKRI
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत केकड़ी में विज्ञान मेला एवं विज्ञान-गणित क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 175 विद्यार्थियों ने लिया भाग
केकड़ी के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान मेला एवं विज्ञान-गणित क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। जूनियर और सीनियर वर्ग के 175 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने मॉडल-प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम रहे विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 28, 2026 • 7:17 PM IST
Share This Story
केकड़ी। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में विज्ञान मेले एवं विज्ञान-गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बहादुर सिंह शक्तावत ने किया। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल लाल रेगर ने की। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य गुलाब चंद पंवार उपस्थित रहे।जिला विज्ञान मेला समन्वयक ब्रजराज शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि विज्ञान मेले और क्विज जैसी गतिविधियां वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन, रचनात्मकता तथा समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने में सहायक हैं।प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग कक्षा 6 से 8 तथा सीनियर वर्ग कक्षा 9 से 12 के कुल 175 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं गणित से संबंधित विभिन्न मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए तथा क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।विज्ञान एवं गणित क्विज के जूनियर वर्ग में कक्षा 8 के अंतरिक्ष चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर वर्ग में चन्द्रप्रकाश सैनी प्रथम रहे। मॉडल प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग में जतिन कुमावत ने प्रथम तथा नार्मल ग्वाला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में जितेश लोधा प्रथम तथा हिमांशु मीणा द्वितीय रहे।कार्यक्रम में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रभारी परिचय पांड्या ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मंच संचालन नंदकिशोर गुर्जर एवं रेखा गौतम ने किया। चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस दौरान शंकर लाल रेगर, रमेश डसानिया, सुरेश कुमार चौधरी, देवेन्द्र धाधोलिया, विनोद जैन, ऋतु पाराशर, रमाकांत पारीक, जितेन्द्र बज, वेणु सेन, रमाँ दाधीच, प्रीति पालिवाल, मोहम्मद मोहसिन, रामदयाल रेगर, साँवरा गुर्जर, राजेंद्र कुमार शर्मा, राजेंद्र जैन, संजय सैनी, अनिता सैनी, सुधीर चंदेल, गायत्री धाकड़, हंसराज मीणा, पारस मल जैन, राजकुमार सुवालका, जुगल किशोर झकल, राजेन्द्र कुमार सुजेडिया, प्रज्ञा पाराशर, भागचंद वर्मा, अशोक चौधरी, राजेश सैनी, लीलावती सैन, प्राची जैन, महेंद्र सिंह एवं उत्कर्ष सुजेडिया सहित शिक्षकगण एवं स्टाफ मौजूद रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 1 hour ago
ब्याज पर ब्याज वसूली और धमकी के आरोप में पप्पू सांसी की जमानत खारिज, अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने आवेदन किया निरस्त
KEKRI • 1 hour ago
केकड़ी में सड़क और सीवरेज को लेकर पालिकाध्यक्ष मित्तल की प्रेस वार्ता, बोले—सरकारी धन की बर्बादी रोकना प्राथमिकता
KEKRI • 1 hour ago
केकड़ी में दो दिवसीय प्रान्त स्तरीय विज्ञान मेले का गरिमामय समापन, प्रतिभागी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
KEKRI • 1 hour ago