KEKRI
केकड़ी में बाइक सवार से दिनदहाड़े लूट
केकड़ी के पारा गांवके समीप दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने बाइक सवार मार्बल व्यवसायी जितेंद्र पर हमला कर ₹2 लाख नकद और सोने की चेन लूट ली। वारदात के दौरान झड़प में बदमाशों की एक बाइक मौके पर छूट गई और वे दूसरी बाइक से फरार हो गए। हमले में घायल जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 23, 2026 • 7:42 PM IST
Share This Story
केकड़ी सदर थाने के ग्राम पारा में जहाँ दो बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरों ने एक युवक पर हमला कर उससे करीब 2 लाख रुपए नकद और गले की सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, जितेन्द्र मार्बल व्यवसायी हे जो अपनी मोटरसाइकिल से सावर निवासी जितेंद्र मालावत (32) भिनाय से शादी समारोह में शामिल होकर केकड़ी होते हुए अपने गांव लौट रहा था। उसके पास करीब ₹2 लाख नकद होने की जानकारी सामने आई है।जानकारी के अनुसार, केकड़ी बस स्टैंड से ही दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश उसका पीछा कर रहे थे। पारा के पास पहुंचते ही आरोपियों ने पीछे से धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले से पहले जितेंद्र ने संदिग्धों का वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था, जिसमें बदमाश नजर आ रहे हैं।हमले के बाद बदमाशों में अफरा-तफरी मच गई और एक मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। घायल को तुरंत राजकीय जिला चिकित्सालय, केकड़ी में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे अजमेर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही केकड़ी सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर जांच शुरू की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 29 minutes ago
केकड़ीवासियों के लिए खुशखबरी: भीषण गर्मी में ‘सिटी वाटर पार्क’ बना सुकून का नया ठिकाना
KEKRI • 2 days ago
आईजी राजेन्द्र सिंह का केकड़ी दौरा: पुलिस व्यवस्था की गहन समीक्षा, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के सख्त निर्देश
KEKRI • 2 days ago
केकड़ी–सरवाड़ मार्ग पर अवैध ग्रेनाइट परिवहन पकड़ा, दो ट्रेलर जब्त
KEKRI • 5 days ago