KEKRI
केकड़ी में कृषि भूमि पर कॉलोनी का खेल!
केकड़ी में कृषि भूमि पर कथित अवैध कॉलोनी विकसित करने का मामला गरमाया। शिकायतकर्ताओं ने बिना भूमि रूपांतरण, पालिका अनुमति व RERA पंजीकरण के प्लॉट बिक्री का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 25, 2026 • 5:27 PM IST
Share This Story
केकड़ी। जयपुर रोड स्थित कृषि भूमि पर कथित रूप से बिना भूमि रूपांतरण, नगर पालिका की अनुमति और RERA पंजीकरण के आवासीय एवं व्यावसायिक कॉलोनी विकसित कर प्लॉट व दुकानों की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है।इस संबंध में खुशीराम चौधरी एवं सुनील मीणा ने नगर पालिका अध्यक्ष को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बताया गया कि खसरा नंबर 8987/4719 एवं 8988/4720 की कुल करीब 1.38 हेक्टेयर कृषि भूमि राजस्व रिकॉर्ड में कृषि आराजी के रूप में दर्ज है। आरोप है कि उक्त भूमि पर ‘शिव गोपाल नगर’ के नाम से कॉलोनी विकसित की जा रही है तथा सड़क सहित अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कॉलोनी में नियमों के अनुसार सड़क, सुविधाओं एवं अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक भूमि नहीं छोड़ी गई है तथा मुख्य राजमार्ग से निर्धारित दूरी संबंधी नियमों का भी पालन नहीं किया गया।शिकायत में राजस्थान काश्तकारी अधिनियम की धाराओं का हवाला देते हुए कथित अतिक्रमण हटाने, गैर-कृषि उपयोग पर रोक लगाने तथा भूमि को राजकीय खाते में दर्ज करने की कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही RERA एक्ट के तहत भी कार्रवाई की मांग उठाई गई है।
शिकायत की प्रतिलिपि मुख्य सचिव, स्वायत्त शासन विभाग, जिला कलेक्टर अजमेर, एसडीएम केकड़ी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, उप पंजीयक एवं तहसीलदार केकड़ी को भी भेजी गई है।
शिकायत की प्रतिलिपि मुख्य सचिव, स्वायत्त शासन विभाग, जिला कलेक्टर अजमेर, एसडीएम केकड़ी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, उप पंजीयक एवं तहसीलदार केकड़ी को भी भेजी गई है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 8 hours ago
ब्याज पर ब्याज का खेल! पप्पू सांसी के मकान पर पुलिस का छापा, 10 खाली चेक और लाखों की स्टाम्प बरामद, केकड़ी सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
KEKRI • 1 week ago
केकड़ी नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम जारी
KEKRI • 3 weeks ago
केकड़ी नगर पालिका चुनाव: कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, रघु शर्मा बोले—विकास के विजन के साथ मैदान में उतरी पार्टी
KEKRI • 4 weeks ago