1 जून: केकड़ी के अजमेरी गेट दीपक ट्रेडर्स व्यवसाय से जुड़े हरीश सिंधी, पुत्र स्वर्गीय शीतलदास सिंधी की मालपुरा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हरीश सिंधी परिवार सहित घूमने के बाद रविवार देर रात करीब 1 बजे जयपुर से केकड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान मालपुरा क्षेत्र में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसा इतना भीषण था कि हरीश सिंधी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना में उनकी पत्नी और बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें जयपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि वाहन उनका पुत्र दीपक चला रहा था, । हादसे की सूचना से परिवार, व्यापारिक समाज और शहर में शोक की लहर फैल गई।