India Update News

Local News

2540 articles
Local News

श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान

केकड़ी में घोषित बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में श्री सुधासागर दिगम्बर जैन विद्या विहार सीनियर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। वाणिज्य संकाय में स्कूल के छह विद्यार्थियों ने शहर के पहले से पांचवें स्थान तक कब्जा जमाया, जबकि विज्ञान संकाय में एक छात्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा और सभी 67 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। वाणिज्य में 13 तथा विज्ञान में 5 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रशासन ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Govind Vaishnav 4 days ago
Local News

एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में केकड़ी सदर थाना पुलिस ने एक सप्ताह में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलो 135 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एल्टो कार (RJ 42 CA 6176) को जब्त कर तीन आरोपियों—शिशूपाल गुर्जर, सुनील धाकड़ और जयलाल—को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ व वाहन की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपए आंकी गई है।

Govind Vaishnav 6 days ago
Local News

केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज

केकड़ी में बैरवा छात्रावास निर्माण समिति की बैठक में छात्रावास की भूमि पर चारदीवारी निर्माण कार्य पुनः शुरू करने और धनराशि जुटाने पर सहमति बनी। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकें कर समाज से सहयोग राशि एकत्रित की जाएगी। साथ ही राजकीय कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, ठेकेदारों और भामाशाहों से भी सहयोग लिया जाएगा, ताकि निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जा सके।

Govind Vaishnav 6 days ago
Local News

रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

सरवाड़ के रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में देर रात भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस गश्त के दौरान आग का पता चलने पर तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सरवाड़, केकड़ी, नसीराबाद और अजमेर से 5 दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री में ज्वलनशील सामग्री होने से आग तेजी से फैली, लेकिन समय रहते कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि फैक्ट्री को भारी नुकसान हुआ है। आग के कारणों की जांच जारी है, शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

Govind Vaishnav 1 week ago
Local News

एकलव्य एकेडमी का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सरसडी स्थित एकलव्य एकेडमी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का कक्षा 5 एवं 8 का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। कक्षा 8 में अनुष्का खांडल और कक्षा 5 में तनिष्क कुमार जांगिड़ ने A ग्रेड प्राप्त किया, जबकि अन्य विद्यार्थियों ने भी B ग्रेड हासिल कर अच्छा प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Govind Vaishnav 1 week ago
India Update News
Local News

एकलव्य एकेडमी का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सरसडी स्थित एकलव्य एकेडमी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का कक्षा 5 एवं 8 का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। कक्षा 8 में अनुष्का खांडल और कक्षा 5 में तनिष्क कुमार जांगिड़ ने A ग्रेड प्राप्त किया, जबकि अन्य विद्यार्थियों ने भी B ग्रेड हासिल कर अच्छा प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Govind Vaishnav 1 week ago
Local News

केकड़ी में तीसरे मोर्चे की दस्तक: केकड़ी में RLP का बढ़ता जनाधार, सदस्यता अभियान में उमड़ा जनसमर्थन

केकड़ी में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने लगातार सदस्यता अभियानों और रैलियों के जरिए अपना जनाधार मजबूत किया है। विभिन्न गांवों में सैकड़ों लोगों ने पार्टी ज्वॉइन की, वहीं भाजपा-कांग्रेस से असंतुष्ट जनता RLP को तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है। पार्टी ने केकड़ी को जिला बनाने सहित कई जनसमस्याओं पर बड़े आंदोलन की तैयारी भी जताई है।

Govind Vaishnav 1 week ago
Local News

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जन्मोत्सव: केकड़ी में भक्ति, समरसता और एकता का संदेश

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जन्मोत्सव: केकड़ी में भक्ति, समरसता और एकता का संदेश

Govind Vaishnav 1 week ago
Local News

केकड़ी में धूमधाम से मनाया गया राम जन्म उत्सव, सामूहिक विवाह सम्मेलन में दो जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

केकड़ी में नववर्ष 2083 और राम नवमी पर तेलियान समाज द्वारा भव्य आयोजन किया गया। नौ दिवसीय अखंड रामायण पाठ के समापन पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें राम दरबार की झांकियां और नवविवाहित जोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। सामूहिक विवाह सम्मेलन में तुलसी-शालिग्राम विवाह सहित दो जोड़े वैदिक रीति से विवाह बंधन में बंधे। समाज के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में समारोह संपन्न हुआ, अंत में भंडारा आयोजित किया गया।

Govind Vaishnav 1 week ago
Local News

विविध कार्यक्रमों के साथ सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी केकड़ी में महावीर जयंती, सैंकड़ों युवा करेंगे रक्तदान

महावीर जयंती के अवसर पर केकड़ी में सकल जैन समाज द्वारा सोमवार को धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य आयोजन होगा। सुबह प्रभात फेरी, ध्वजारोहण व शत्रुघ्न गौतम की उपस्थिति में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद वात्सल्य भोज व शाम को आरती-भक्ति कार्यक्रम होंगे। 28-29 मार्च को महिला मंडलों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जयंती से एक दिन पूर्व रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।

Govind Vaishnav 1 week ago
Local News

5वीं व 8वीं बोर्ड परीक्षा में भी श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने रचा इतिहास

केकड़ी के श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम हासिल किया। सभी 85 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जिनमें से 79 ने ‘ए’ ग्रेड और 53 विद्यार्थियों ने सभी विषयों में ‘ए’ ग्रेड प्राप्त की। 5वीं कक्षा में 36 में से 32 विद्यार्थियों ने ‘ए’ ग्रेड (16 ने सभी विषयों में ‘ए’), जबकि 8वीं में 49 में से 47 विद्यार्थियों ने ‘ए’ ग्रेड (37 ने सभी विषयों में ‘ए’) हासिल की। खास बात यह रही कि किसी भी विद्यार्थी को ‘बी’ ग्रेड से नीचे अंक नहीं मिले। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को गुणवत्ता और उत्कृष्ट शिक्षा का परिणाम बताते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Govind Vaishnav 1 week ago
Home Explore Local Jobs