Local News
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
भिनाय क्षेत्र में आतंक मचा रहे पैंथर को वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया। पैंथर ने 14 बकरियों पर हमला कर 3 को मार दिया था, जिससे ग्रामीणों में दहशत थी। वन विभाग ने पिंजरा लगाकर निगरानी की और बुधवार सुबह उसे पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पैंथर का मेडिकल कर उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।
Local News • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 15, 2026 • 6:54 PM IST
Share This Story
भिनाय। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना पैंथर आखिरकार वन विभाग की मुस्तैदी से पिंजरे में कैद हो गया। मंगलवार रात पैंथर ने 14 बकरियों पर हमला कर क्षेत्र में भय का माहौल बना दिया था, जिसमें 3 मवेशियों की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गए।घटना के बाद सक्रिय हुए वन विभाग ने उदयगढ़ खेड़ा मार्ग स्थित पहाड़ी के पास खेतों में पिंजरा लगाया और रातभर निगरानी की। बुधवार सुबह करीब 8 बजे टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि पैंथर पिंजरे में कैद हो चुका है, जिसे सुरक्षित कब्जे में ले लिया गया।पैंथर के पकड़े जाने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हालांकि वन विभाग की टीम ने लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत देते हुए भीड़ को नियंत्रित किया। इस दौरान भिनाय थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा व पुलिस जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा।वन विभाग अधिकारियों के अनुसार पैंथर का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा या वन्यजीव नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पैंथर की लगातार गतिविधियों के चलते वे भयभीत थे और खेतों में जाने से भी डर रहे थे। पैंथर के पकड़े जाने के बाद अब क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल व खेतों के आसपास सतर्क रहें और किसी भी वन्यजीव की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 1 month ago
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
Local News • 1 month ago
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Local News • 2 months ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
Local News • 2 months ago
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
Local News
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago