केकड़ी। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं बोर्ड परीक्षा के आज मंगलवार को घोषित परिणामों में श्री सुधासागर दिगम्बर जैन विद्या विहार सीनियर सेकंडरी स्कूल के छह होनहार विद्यार्थियों ने वाणिज्य संकाय में केकड़ी शहर के सर्वोच्च पांच स्थानों पर अभूतपूर्व सफलता का परचम लहरा दिया है। इसी प्रकार विज्ञान संकाय में भी इसी स्कूल के छात्र ने शहर में तीसरा स्थान अर्जित किया है।
वाणिज्य संकाय में स्कूल के होनहार छात्र पार्थ माहेश्वरी पुत्र कमलेशकुमार बसेर ने 97.20 प्रतिशत, वत्सल जागेटिया पुत्र ओमप्रकाश जागेटिया ने 96.60 प्रतिशत, वेदांशी जैन पुत्री लोकेंद्र जैन ने 96.20 प्रतिशत, इशिका जैन पुत्री मुकेशकुमार जैन ने व नव्यांशी जैन पुत्री राकेश जैन ने 95.40 एवं भूमि लालवानी पुत्री प्रकाशचंद ने 95.20 प्रतिशत अंक के साथ समूचे केकड़ी शहर में पहले से लगाकर पांचवे स्थान तक अपना कब्जा जमाकर परिवार व स्कूल की कीर्ति पताका फहरा दी है। इसी प्रकार विज्ञान संकाय में भी श्री सुधासागर स्कूल के होनहार छात्र नमन जैन पुत्र प्रदीप कुमार जैन 92.40 प्रतिशत अंक के साथ शहर में तीसरा स्थान अर्जित कर सफलता का परचम लहराया है।
यह जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य एस एन खण्डेलवाल ने बताया कि स्कूल का परिणाम न केवल शतप्रतिशत रहा, वरन वाणिज्य व विज्ञान दोनों संकाय के सभी 67 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। वाणिज्य संकाय में स्कूल के 32 में से 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं, जबकि विज्ञान संकाय में 32 में से 5 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं।
उन्होनें बताया कि वाणिज्य संकाय में स्कूल के तीन सर्वश्रेष्ठ स्थानों में पार्थ माहेश्वरी पुत्र कमलेशकुमार बसेर ने 97.20 प्रतिशत अंक अर्जित कर स्कूल में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। होनहार छात्र पार्थ ने गणित एवं लेखाशास्त्र विषय में सौ में से सौ अंक अर्जित किये। वत्सल जागेटिया पुत्र ओमप्रकाश जागेटिया ने 96.60 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वेदांशी जैन पुत्री लोकेंद्र जैन ने 96.20 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
वाणिज्य संकाय में स्कूल के 32 में से 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं। इस क्रम में इशिका जैन पुत्री मुकेशकुमार जैन ने 95.40, नव्यांशी जैन पुत्री राकेश जैन ने 95.40, भूमि लालवानी पुत्री प्रकाशचंद ने 95.20, गर्वित जैन पुत्र दशरथ जैन ने 94.40, अक्षी जैन पुत्री कमलकुमार जैन ने 94, आरुष जैन पुत्र विनयकुमार जैन ने 93.20, तानिया कपूर पुत्री कमलेश कपूर ने 92.60, अभिलेखा राठौर पुत्री अभिनवसिंह राठौड़ ने 92.60, वंशिका जैन पुत्री नरेशकुमार जैन ने 91.20 एवं अन्विक जैन पुत्र दीपककुमार जैन 90.80 प्रतिशत अंक अर्जित किये। स्कूल की 15 में से 13 छात्राओं सहित कुल 27 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये
इसी प्रकार विज्ञान संकाय में स्कूल के तीन सर्वश्रेष्ठ स्थानों में नमन जैन पुत्र प्रदीप कुमार जैन 92.40 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में सर्वोच्च स्थान पर रहे, जबकि दैविक गदिया पुत्र मुकेश गदिया ने 91.80 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान हासिल किया। रक्षित जैन पुत्र अभिषेक जैन ने 91.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान अर्जित किया। विज्ञान संकाय में 32 में से 5 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। इस क्रम में आरुष अग्रवाल पुत्र आनंद स्वरूप चौकड़ीवाल एवं आदित्य मित्तल पुत्र पदमचंद मित्तल ने 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। स्कूल की 15 में से 9 छात्राओं सहित कुल 23 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये।
इस शानदार उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष संजय कटारिया, सचिव आनंद सोनी, स्कूल निदेशक अजय जैन, उपप्रधानाचार्य कैलाशचंद शर्मा व समन्वयक श्रीनारायण शर्मा ने सभी होनहार विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।