Local News
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
भिनाय थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए बान्दनवाडा क्षेत्र में एक ट्रक से 6.730 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त पाउडर बरामद कर आरोपी अनिल तोमर (29) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच सराना थाना पुलिस को सौंपी गई है।
Local News • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 07, 2026 • 3:07 PM IST
Share This Story
भिनाय, 7 अप्रैल। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भिनाय थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 6.730 किलोग्राम डोडा पोस्त पाउडर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील एवं वृताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में जिलेभर में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना भिनाय पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।थानाधिकारी ओमप्रकाश मीना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 7 अप्रैल को गश्त एवं आकस्मिक चेकिंग के दौरान ग्राम सरहद बान्दनवाडा क्षेत्र में एक संदिग्ध ट्रक (HP 17 C 6796) को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से 6.730 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त पाउडर बरामद हुआ।पुलिस ने मौके पर ही आरोपी अनिल तोमर (29) निवासी सिलाई, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच पुलिस थाना सराना द्वारा की जा रही है।सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में थानाधिकारी ओमप्रकाश मीना के साथ हेड कांस्टेबल बनवारी लाल, हेड कांस्टेबल ब्रजलाल, कांस्टेबल महेश, कांस्टेबल ओमसिंह एवं चालक कांस्टेबल सुमित की विशेष भूमिका रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 1 month ago
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Local News • 1 month ago
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
Local News • 2 months ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
Local News • 2 months ago
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
Local News
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
Local News
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago