Local News
केकड़ी में तीसरे मोर्चे की दस्तक: केकड़ी में RLP का बढ़ता जनाधार, सदस्यता अभियान में उमड़ा जनसमर्थन
केकड़ी में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने लगातार सदस्यता अभियानों और रैलियों के जरिए अपना जनाधार मजबूत किया है। विभिन्न गांवों में सैकड़ों लोगों ने पार्टी ज्वॉइन की, वहीं भाजपा-कांग्रेस से असंतुष्ट जनता RLP को तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है। पार्टी ने केकड़ी को जिला बनाने सहित कई जनसमस्याओं पर बड़े आंदोलन की तैयारी भी जताई है।
Local News • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 26, 2026 • 1:33 PM IST
Share This Story
केकड़ी, 26 मार्च 2026: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में लगातार सदस्यता अभियानों और जनसंपर्क गतिविधियों के जरिए अपनी राजनीतिक उपस्थिति मजबूत करने का दावा किया है। पार्टी द्वारा 27 फरवरी 2026 को केकड़ी को जिला बनाने सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर विशाल रैली निकाली गई और ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद गीता भवन मार्ग स्थित सिखवाल छात्रावास में आयोजित सदस्यता अभियान में सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।2 मार्च को पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए। इसके बाद 4 मार्च को ग्राम मैवदा कला, 7 मार्च को ग्राम छाबड़िया, 15 मार्च को ग्राम धुंधरी, 22 मार्च को ग्राम कोहड़ा और 23 मार्च को ग्राम तीतरीया में आयोजित सदस्यता अभियानों में बड़ी संख्या में लोगों ने RLP का दामन थामा। धुंधरी में भाजपा के दो बूथ अध्यक्षों सहित कई कार्यकर्ताओं का पार्टी में शामिल होना उल्लेखनीय रहा।पार्टी नेताओं का दावा है कि क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस से असंतुष्ट लोग RLP को तीसरे विकल्प के रूप में देख रहे हैं। बढ़ते जनाधार के चलते प्रमुख दलों में भी सक्रियता बढ़ी है।RLP ने आगामी समय में केकड़ी को जिला बनाने, जर्जर सड़कों की मरम्मत, जल जीवन मिशन में सुधार, किसानों को समय पर फसल बीमा, यातायात व्यवस्था सुधार, अतिक्रमण हटाने, भ्रष्टाचार पर अंकुश, अवैध बजरी खनन रोकने और आवारा पशुओं की समस्या जैसे मुद्दों पर निर्णायक आंदोलन की चेतावनी दी है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 6 days ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
Local News • 1 week ago
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
Local News • 1 week ago
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
Local News • 1 week ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Local News
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
Local News
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago