Local News
केकड़ी में धूमधाम से मनाया गया राम जन्म उत्सव, सामूहिक विवाह सम्मेलन में दो जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
केकड़ी में नववर्ष 2083 और राम नवमी पर तेलियान समाज द्वारा भव्य आयोजन किया गया। नौ दिवसीय अखंड रामायण पाठ के समापन पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें राम दरबार की झांकियां और नवविवाहित जोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। सामूहिक विवाह सम्मेलन में तुलसी-शालिग्राम विवाह सहित दो जोड़े वैदिक रीति से विवाह बंधन में बंधे। समाज के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में समारोह संपन्न हुआ, अंत में भंडारा आयोजित किया गया।
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 26, 2026 • 12:33 PM IST
केकड़ी। नववर्ष 2083 एवं राम नवमी के पावन अवसर पर तेलियान समाज बड़ा धड़ा के तत्वावधान में श्री राम जन्म उत्सव एवं नौ दिवसीय अखंड नव रामायण पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी सुरेश जेतवाल ने बताया कि इस उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया।शोभायात्रा श्री 1008 श्री सीताराम जी महाराज तेलियान मंदिर से प्रारंभ होकर अजमेरी गेट, घंटाघर, सदर बाजार व खिड़की गेट होते हुए पुनः मंदिर पहुंची, जहां भगवान श्रीराम की महाआरती के साथ समापन हुआ। जुलूस में भगवा पताकाएं लिए अश्वारोही, बैंड-बाजे की धुन पर नृत्य करते युवक-युवतियां तथा श्रीराम दरबार व रामलला की आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। नवविवाहित जोड़े अश्व रथ में सवार होकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाते नजर आए।सामूहिक विवाह सम्मेलन के तहत तुलसी-शालिग्राम विवाह सहित दो नव दंपतियों का वैदिक रीति-रिवाजों से विवाह संपन्न कराया गया। यज्ञाचार्य पंडित राधाशरण शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ विवाह संस्कार पूर्ण करवाए। कन्यादान का पुण्य नौरतमल-सीता देवी बाथरा ने प्राप्त किया।समारोह की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष नौरतमल मंगलुंडिया ने की। इस अवसर पर संरक्षक छीतरमल जेतवाल, मंत्री गोपाललाल जेतवाल, कोषाध्यक्ष चांदमल राबड़िया, किशनलाल मंगलुंडिया, प्रह्लाद जेतवाल, बजरंगलाल गैरोटिया, बाबूलाल पंडियार, शिवदयाल नागर, कन्हैयालाल गैरोटिया, घीसालाल मंगलुंडिया, बजरंग पंडियार, सांवरलाल गुलानिया उपस्थित रहे।नवयुवक मंडल से भैरूलाल साहू, सीताराम सिनोतिया, महावीर साहू, अंकित साहू, कन्हैयालाल जेतवाल, पार्षद सुरेश साहू, विष्णु जेतवाल, बाबूलाल जेतवाल, अंकित साहू, हनुमान बाथरा, मुकेश जेतवाल, राजू जेतवाल, राजेंद्र साहू, गिरधारी गुलानिया, पिंटू आसरवा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।समाज अध्यक्ष नौरतमल मंगलुंडिया ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में एकता को बढ़ावा देते हैं और फिजूल खर्च पर रोक लगाते हैं। संरक्षक छीतरमल जेतवाल ने ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता बताई।सामूहिक विवाह समिति द्वारा वर-वधु को सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायजेब, अंगूठी, बिछूड़ी सहित घरेलू उपयोग की सामग्री प्रदान की गई। अंत में आशीर्वाद समारोह एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों समाज बंधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।