Local News
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
केकड़ी में बैरवा छात्रावास निर्माण समिति की बैठक में छात्रावास की भूमि पर चारदीवारी निर्माण कार्य पुनः शुरू करने और धनराशि जुटाने पर सहमति बनी। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकें कर समाज से सहयोग राशि एकत्रित की जाएगी। साथ ही राजकीय कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, ठेकेदारों और भामाशाहों से भी सहयोग लिया जाएगा, ताकि निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जा सके।
Local News • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 29, 2026 • 5:15 PM IST
Share This Story
केकड़ी। बैरवा छात्रावास निर्माण समिति की बैठक रविवार को केकड़ाधीश बालाजी मंदिर परिसर, ब्यावर रोड स्थित परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष श्यामलाल बैरवा ने की।बैठक में छात्रावास की भूमि पर चारदीवारी निर्माण कार्य को पुनः प्रारंभ कराने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही निर्माण कार्य के लिए आवश्यक धनराशि जुटाने पर भी चर्चा हुई। समिति की कार्यकारिणी ने निर्णय लिया कि केकड़ी क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित कर बैरवा समाज से सहयोग राशि एकत्रित की जाएगी।इसके अलावा यह भी तय किया गया कि क्षेत्र के राजकीय कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, ठेकेदारों एवं वरिष्ठ भामाशाहों से भी सहयोग लिया जाएगा, ताकि छात्रावास निर्माण कार्य को शीघ्र गति मिल सके।बैठक में महामंत्री बद्रीलाल बैरवा, कोषाध्यक्ष देवकरण बैरवा, जगदीश बैरवा (मोलकिया), सुरेश बैरवा (केकड़ी), दिनेश चौहान, भंवरलाल बैरवा, राजेंद्र बैरवा, गोपाल बैरवा, महावीर बैरवा (सरसड़ी), रामप्रसाद बैरवा (सवाईपुरा), रामावतार बैरवा (बोगला), बैजनाथ बैरवा (शंभूनगर), काना राम बैरवा (काबरिया), घीसालाल बैरवा (केकड़ी), हजारी बैरवा (समेलिया), मंसा राम बैरवा (मानखंड), सुरेश बैरवा (मोलकिया) सहित कई समाज बंधु उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 1 month ago
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Local News • 1 month ago
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
Local News • 1 month ago
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Local News • 2 months ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
Local News
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
Local News
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago