KEKRI
एनएसएस शिविर में विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता और समाजसेवा का संकल्प
केकड़ी के केशव विद्यापीठ महाविद्यालय में एनएसएस सत्र 2026-27 का प्रथम एकदिवसीय शिविर आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने योग, मेडिटेशन और स्वच्छता अभियान में भाग लिया। मुख्य अतिथि तृप्ति बरवड़ ने समाजसेवा और ‘माय भारत’ पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रेरित किया।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 28, 2026 • 6:34 PM IST
Share This Story
केकड़ी, 28 सितंबर। केशव विद्यापीठ महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) सत्र 2026-27 के प्रथम एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि राजकीय कन्या महाविद्यालय, सरवाड़ की सहायक आचार्य तृप्ति बरवड़ रहीं, जबकि अध्यक्षता एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी विष्णु वैष्णव ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि तृप्ति बरवड़ ने एनएसएस के उद्देश्यों और सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को ‘माय भारत’ पोर्टल पर अधिक से अधिक पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पोर्टल के माध्यम से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी विष्णु वैष्णव ने वर्षभर आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी देते हुए स्वयंसेवकों से समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।शिविर के द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों ने योग एवं मेडिटेशन किया। इसके बाद सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई और स्वच्छता का संदेश दिया गया। सहायक आचार्य सोनू चौधरी ने व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के महत्व की जानकारी दी।कार्यक्रम में सहायक आचार्य आशीष लक्षकर, प्रहलाद कुमावत, परवीन बानो, श्वेता पंचोली, धनराज मीणा, सुरेश मीणा सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं एनएसएस स्वयंसेवक मौजूद रहे। संचालन सहायक आचार्य सोनू चौधरी ने किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 23 minutes ago
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत केकड़ी में विज्ञान मेला एवं विज्ञान-गणित क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 175 विद्यार्थियों ने लिया भाग
KEKRI • 29 minutes ago
ब्याज पर ब्याज वसूली और धमकी के आरोप में पप्पू सांसी की जमानत खारिज, अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने आवेदन किया निरस्त
KEKRI • 34 minutes ago
केकड़ी में सड़क और सीवरेज को लेकर पालिकाध्यक्ष मित्तल की प्रेस वार्ता, बोले—सरकारी धन की बर्बादी रोकना प्राथमिकता
KEKRI • 59 minutes ago