शाहपुरा
जीव सेवा का जज्बा: टीम बालाजी गोवंश हेल्पलाइन ने किए लगातार प्रयास
घायल नीलगाय की सूचना मिलने पर टीम बालाजी गोवंश हेल्पलाइन ने करीब तीन घंटे तक उसे बचाने के लिए लगातार प्रयास किए। स्थानीय ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और वन विभाग के सहयोग से उपचार की व्यवस्था की गई, लेकिन नीलगाय की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। टीम ने घटना पर दुःख जताते हुए सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
शाहपुरा • REUTERS
K
Khushraj Vaishnav
District Reporter
Jun 12, 2026 • 7:58 PM IST
Share This Story
शाहपुरा 12 जून। क्षेत्र में गंभीर रूप से घायल एक नीलगाय को बचाने के लिए टीम बालाजी गोवंश हेल्पलाइन एवं स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कई घंटे तक प्रयास किए, लेकिन नीलगाय की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उसकी मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार बाबूलाल गुर्जर ने घायल नीलगाय की सूचना राजस्थान प्रांत प्रमुख राजेश सेन को दी। सूचना मिलते ही उन्होंने करीब तीन घंटे तक लगातार समन्वय करते हुए विभिन्न टीमों और सहयोगियों से संपर्क किया। महावीर गुर्जर ने भी दूरभाष के माध्यम से आवश्यक सहयोग जुटाने का प्रयास किया।घटना की सूचना पर आशु बरियावल, स्वराज गुर्जर, भागचंद गुर्जर और खुशीराम गुर्जर मौके पर पहुंचे। वहीं कादेड़ा के सचिव ओमप्रकाश मीणा भी घटनास्थल पर पहुंचे। वन विभाग की ओर से पूनम मीणा ने भी आवश्यकता पड़ने पर मौके पर पहुंचकर उपचार में सहयोग का आश्वासन दिया।घायल नीलगाय को उपचार के लिए कादेड़ा या कोटड़ी गौशाला ले जाने की तैयारी की गई थी। इसके लिए स्वराज गुर्जर ने निःशुल्क वाहन उपलब्ध कराने की भी सहमति दी। हालांकि सभी प्रयासों के बावजूद नीलगाय को बचाया नहीं जा सका।टीम बालाजी गोवंश हेल्पलाइन ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया तथा वन्यजीवों और गोवंश की सेवा के प्रति अधिक संवेदनशील एवं सजग रहने का आह्वान किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
शाहपुरा • 1 hour ago
जीव सेवा का जज्बा: टीम बालाजी गोवंश हेल्पलाइन ने किए लगातार प्रयास
शाहपुरा • 1 week ago
गौसेवा के प्रति समर्पण का मिला सम्मान, राजेश सैन बने बालाजी गोवंश हेल्पलाइन के राजस्थान प्रांत प्रमुख
शाहपुरा • 2 months ago