केकड़ी, 25 मार्च 2026। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत केकड़ी शहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मील के निर्देशन एवं वृताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में की गई। पुलिस ने ग्राम बघेरा में जुआ-सट्टा खेलते तीन आरोपियों—प्रधान पुत्र बालुराम, युनुस खान पुत्र काजू एवं देवी प्रताप सिंह पुत्र शिवराज सिंह—को गिरफ्तार कर 9800 रुपये जब्त किए। इनके खिलाफ आरपीजीओ एक्ट में मामला दर्ज किया गया। सापण्दा रोड क्षेत्र में अवैध देशी शराब रखने व बेचने के आरोप में कालु पुत्र राजेन्द्र को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने दो गिरफ्तारी वारंटियों रामलाल पुत्र गोपाल रेगर एवं शिवराज पुत्र घीसालाल को भी पकड़ा, जबकि चार वारंटों का अन्य तरीके से निस्तारण किया गया। वहीं दो स्थायी वारंटियों श्योजीलाल पुत्र गोपाल धाकड़ एवं सुरजकरण पुत्र धीसा रेगर को गिरफ्तार कर कुल चार स्थायी वारंटों का निस्तारण किया गया।एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने मामले में फरार आरोपी गोपाल पुत्र मांगीलाल को कोटा से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा बीएनएसएस की धारा 170 के तहत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान 185 मोटर व्हीकल एक्ट में 2 तथा पुलिस एक्ट में 10 कार्रवाइयां की गईं। साथ ही 5 हिस्ट्रीशीटरों की जांच कर उनके रिकॉर्ड अपडेट किए गए।कार्यवाही टीम:थानाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में बनवारी लाल, श्योजीलाल, किशनलाल, छोटूलाल सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई में भाग लिया।