Politics
दिल्ली में ‘रन फॉर अंबेडकर’ मैराथन में शामिल हुए श्यामलाल बैरवा
नई दिल्ली में आयोजित ‘रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर संविधान’ मैराथन में अजमेर संभाग प्रभारी श्यामलाल बैरवा शामिल हुए। मैराथन की शुरुआत Rahul Gandhi ने की। कार्यक्रम में Rajendra Pal Gautam, Mamta Bhupesh और Tika Ram Jully सहित देशभर के कांग्रेस नेताओं व हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Politics • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 12, 2026 • 5:17 PM IST
Share This Story
नई दिल्ली। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अजमेर संभाग प्रभारी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरवाड़ के अध्यक्ष श्यामलाल बैरवा ने दिल्ली में आयोजित ‘रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर संविधान’ मैराथन में भाग लिया।कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आयोजित इस मैराथन को नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का आयोजन अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष Rajendra Pal Gautam के नेतृत्व में किया गया।इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग की अध्यक्ष Mamta Bhupesh, राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tika Ram Jully सहित देशभर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।मैराथन में राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से आए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संविधान और सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM