केकड़ी, 23 मार्च : केकड़ी में राजस्थान युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। इस अभियान के तहत संगठन विस्तार के साथ-साथ विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई है।जानकारी के अनुसार, प्रदेश स्तर पर युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान के साथ प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है। 20 मार्च 2026 से एप के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसमें इच्छुक कार्यकर्ता विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बताया गया कि 28 मार्च को अंतिम सूची जारी की जाएगी, जिसके पश्चात सदस्यता अभियान को और तेज गति दी जाएगी। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक युवाओं से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया है।