सरवाड़। ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, सरवाड़ के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजमेर संभाग प्रभारी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरवाड़ के अध्यक्ष डॉ. श्यामलाल बैरवा ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारना आवश्यक है। उन्होंने “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” के मूल मंत्र को अपनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम रेगर, नगर अध्यक्ष चेतन खींची, अंबेडकर मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप प्रजापति, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार जैन, नगर पालिका उपाध्यक्ष आरिफ नेब, महिला ब्लॉक अध्यक्ष धीरज खींची सहित रामप्रसाद खींची, बनवारी खटीक, संजय शर्मा, संजय साहू, अमित जैन, महावीर सेवट, पार्षद दीनदयाल रेगर, अभिषेक कोमल, पूर्व पार्षद लालाराम कोमल, शिव प्रसाद कालबेलिया, भानु प्रताप सिंह, हनुमान बैरवा, शिवा बैरवा, शाहिद सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।