भाजपा ने नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर की बैठक, 52 दावेदारों के आवेदन मिले
केकड़ी में भाजपा ने नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक कर चुनाव में जीत का संकल्प लिया। दावेदारों से 52 आवेदन प्राप्त हुए। नेताओं ने टिकट किसी एक को मिलने के बाद सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 21, 2026 • 6:02 PM IST
Share This Story
नगर पालिका चुनाव प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री सुभाष वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को मिलकर कमल के फूल को विजय दिलाने के लिए प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि एक वार्ड से कितने भी कार्यकर्ता टिकट की दावेदारी कर सकते हैं, लेकिन टिकट एक ही कार्यकर्ता को मिलेगा। जिसे भी पार्टी टिकट दे, सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उसकी जीत के लिए काम करना होगा।बैठक के दौरान विभिन्न वार्डों से पार्षद पद की दावेदारी के लिए कार्यकर्ताओं से आवेदन लिए गए। इस दौरान कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए। पूर्व में वार्डों में नियुक्त पर्यवेक्षकों ने भी अपनी सर्वे रिपोर्ट चुनाव प्रभारी को प्रस्तुत की।भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित भंसाली ने कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से केकड़ी नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनाना लक्ष्य है।बैठक को वरिष्ठ भाजपा नेता रामदेव माली, जिला प्रवक्ता सत्यनारायण चौधरी एवं पूर्व विधायक गोपाल धोबी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता रामकिशन गुर्जर, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री देवराज सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत ने किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM