KEKRI
ब्राह्मण महासभा की बैठक में युवा संगठन अध्यक्ष चयन पर बनी सहमति, विप्र महाकुंभ की तैयारियों पर मंथन
केकड़ी में राजस्थान ब्राह्मण महासभा खंड की बैठक में युवा संगठन अध्यक्ष के चयन को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी ब्राह्मण समाजों के युवा संगठन मिलकर एक नाम तय करेंगे। बैठक में 17 जून को विजयनगर में होने वाले विप्र महाकुंभ एवं यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा हुई तथा अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 05, 2026 • 4:44 PM IST
Share This Story
केकड़ी, 5 जून। राजस्थान ब्राह्मण महासभा खंड केकड़ी की बैठक एमएलडी स्कूल परिसर में खंड अध्यक्ष हरिप्रसाद दाधीच की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा संगठन के अध्यक्ष पद के लिए सभी ब्राह्मण समाजों के युवा संगठन आपसी समन्वय और सहमति से एक नाम का चयन करेंगे। इसके अलावा 17 जून को विजयनगर में यज्ञ सम्राट स्वामी प्रखरजी महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले विप्र महाकुंभ एवं यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समाजों के अध्यक्षों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।बैठक में जिला अध्यक्ष नाथूलाल शर्मा, संभाग अध्यक्ष डॉ. अविनाश दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतनलाल पारीक, गौतम समाज अध्यक्ष रामदेव शर्मा, पाराशर समाज अध्यक्ष घनश्याम पाराशर, ओदीच्य समाज अध्यक्ष ऋषि मेहता सहित विभिन्न समाजों के पदाधिकारियों ने संगठन की एकता, समाज हित एवं आगामी कार्यक्रमों की सफलता को लेकर विचार व्यक्त किए।इस दौरान जानकारी दी गई कि विजयनगर में आयोजित विप्र महाकुंभ में शामिल होने वाले समाज बंधुओं के लिए निःशुल्क बसों की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में महासभा के पदाधिकारी, विभिन्न ब्राह्मण समाजों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 2 days ago
काली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं ने मनाया ब्लैक डे,चुनाव में - जो जिले की बात कहेगा, वही केकड़ी पर राज करेगा
KEKRI • 3 days ago
ट्रेलर सर्विस की आड़ में डोडा-पोस्त तस्करी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
KEKRI • 4 days ago
शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, कूदने की दी धमकी; पुलिस ने किया गिरफ्तार
KEKRI • 5 days ago