केकड़ी, 7 अगस्त। राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी के एसएनसीयू विभाग में शुक्रवार को विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) का समापन समारोह आयोजित किया गया। सप्ताहभर मातृ एवं जन-जागरूकता के लिए प्रश्नोत्तरी एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें राजकीय मॉडल नर्सिंग संस्थान के बीएससी नर्सिंग, जीएनएम एवं एएनएम के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार मौर्य, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सविता मौर्य, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेश मीणा, डॉ. अखिलेश शर्मा, डॉ. अभिषेक जैन, नर्सिंग अधीक्षक मदन आलोरिया, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर अरविन्द कुमार छीपा तथा एसएनसीयू प्रभारी डॉ. मनोज कुमार नागर उपस्थित रहे। डॉ. नागर ने नवजात शिशुओं के लिए स्तनपान के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए इसे शिशु के संपूर्ण विकास का आधार बताया। अतिथियों ने मरीजों, परिजनों, छात्र-छात्राओं एवं चिकित्सालय स्टाफ को स्तनपान के प्रति जागरूक किया तथा प्रतियोगिताओं के विजेताओं और एसएनसीयू विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर डॉ. शुभम, डॉ. अजय, डॉ. सुभाष, डॉ. अजित, एसएनसीयू नर्सिंग प्रभारी आलोक कुमावत, नर्सिंग ऑफिसर रामघणी मीणा, सोनिया राठौड़, अनीशा बानो, अनुराधा बारेठ, उदी धाकड़, सुरेखा सैनी, दिव्या पाराशर, निर्मल मीणा तथा डीईओ निजामुद्दीन सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीएससी नर्सिंग से सिमरन, जीएनएम से महेंद्र चौधरी तथा एएनएम से गायत्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में बीएससी नर्सिंग से महक एवं जीएनएम से निकिता प्रथम रहीं। कार्यक्रम का संचालन नर्सिंग ऑफिसर निखिल कुमार साहू ने किया।