KEKRI
सूने मकान में चोरी, नकदी व सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर
केकड़ी के न्यू श्री रतन नगर में सूने मकान में चोरी। अज्ञात चोर करीब 30 हजार रुपये नकद, सोने के दो जोड़ी कानों के आभूषण, एक अंगूठी और चांदी के सामान चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार समारोह में गया हुआ था। सुबह लौटने पर घर का सामान बिखरा और अलमारी टूटी मिली। पीड़ित गोवर्धन सिंह ने सिटी थाना केकड़ी में सूचना दी, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 27, 2026 • 8:43 AM IST
Share This Story
केकड़ी। शहर के न्यू श्री रतन नगर क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना उस समय हुई जब परिवार किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था।पीड़ित गोवर्धन सिंह पुत्र शंभू सिंह, निवासी न्यू श्री रतन नगर, के अनुसार चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे करीब 30 हजार रुपये नकद, सोने के कानों की दो जोड़ी, एक सोने की अंगूठी तथा चांदी के विभिन्न आभूषण चोरी कर ले गए।शनिवार सुबह परिवार जब वापस घर पहुंचा तो मकान का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी टूटी हुई मिली। घटना की सूचना तत्काल सिटी थाना केकड़ी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 5 days ago
योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
KEKRI • 1 week ago
हथियार के दम पर रौब झाड़ने वाला युवक गिरफ्तार, Arms Act के तहत कार्रवाई, देसी पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार
KEKRI • 1 week ago
डिस्कवर बाइक पर ले जा रहे थे स्मैक, पुलिस ने पकड़ा
KEKRI • 1 week ago