KEKRI
चारभुजा मंदिर की धरोहर बचाने को जुटेंगे श्रद्धालु, ढाई बीघा भूमि पर मंथन, 31 जुलाई को होगी अहम बैठक
केकड़ी। श्री चारभुजा नाथ मंदिर प्रबंधन कार्यकारिणी समिति की बैठक 31 जुलाई को रात्रि 8 बजे पुरानी केकड़ी स्थित मंदिर परिसर में आयोजित होगी। बैठक में पुराना कोटा रोड स्थित मंदिर की करीब ढाई बीघा भूमि के संरक्षण एवं भविष्य की योजना पर चर्चा की जाएगी। समिति ने इसे मंदिर की अमूल्य धरोहर बताते हुए सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमी नागरिकों एवं समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सुझाव देने और मंदिर के संरक्षण व विकास में सहभागी बनने की अपील की है।
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 29, 2026 • 5:20 PM IST
केकड़ी- श्री चारभुजा नाथ मंदिर प्रबंधन कार्यकारिणी समिति की ओर से मंदिर हित से जुड़े एक महत्वपूर्ण विषय पर विचार-विमर्श के लिए आगामी 31 जुलाई (शुक्रवार) को रात्रि 8 बजे श्री चारभुजा नाथ मंदिर, पुरानी केकड़ी में बैठक आयोजित की जाएगी।समिति के अनुसार बैठक में पुराना कोटा रोड स्थित मंदिर की लगभग ढाई बीघा भूमि के संरक्षण एवं भविष्य की योजना को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। समिति ने इसे मंदिर की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि इस विषय पर समाज के सभी श्रद्धालुओं के सुझाव एवं सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।चारभुजा नाथ मंदिर प्रबंधन कार्यकारिणी समिति ने मंदिर के सभी आस्थावान भक्तों, धर्मप्रेमी नागरिकों एवं समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होकर अपने बहुमूल्य सुझाव देने तथा मंदिर के उज्ज्वल भविष्य, संरक्षण एवं विकास में सहभागी बनने का आग्रह किया है। समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के सामूहिक सहयोग और मार्गदर्शन से मंदिर के हित में सकारात्मक एवं दूरगामी निर्णय लिए जा सकेंगे।