केकड़ी- वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान-2026 एवं विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम पंचायत लसाडिया में नेहरू युवा मंडल एवं जनभागीदारी से “स्वच्छ ग्राम-स्वच्छ पर्यावरण” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त विकास अधिकारी रमेश गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी शिवराज धाकड़ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिरिक्त विकास अधिकारी ने स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जानकारी दी तथा 1 से 5 जून तक आयोजित होने वाले “स्वच्छ ग्राम-स्वच्छ पर्यावरण” कार्यक्रमों एवं 5 जून को प्रस्तावित ग्राम सभा की जानकारी दी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-2026 के प्रावधानों, नागरिकों एवं ग्राम पंचायत की जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।