KEKRI
सीएलजी बैठक में शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर हुआ मंथन
केकड़ी सिटी थाने में आयोजित सीएलजी, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी एवं ग्राम रक्षक बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, जलभराव, पानी की निकासी, नालों पर अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने सदस्यों के सुझाव सुनकर समस्याओं के समाधान के लिए समन्वित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 17, 2026 • 7:20 PM IST
Share This Story
केकड़ी, 17 जुलाई। केकड़ी सिटी थाना परिसर में शुक्रवार को पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी, ग्राम रक्षक एवं सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई ने की। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील, पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा, शहर थानाधिकारी जगदीश प्रसाद चौधरी तथा सदर थानाधिकारी मुकेश चौधरी मंचासीन रहे।बैठक में शहर की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सीएलजी सदस्यों ने शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या, विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव, बारिश के पानी की समुचित निकासी, नालों पर हो रहे अतिक्रमण तथा सफाई व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव और समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।अधिकारियों ने उपस्थित सदस्यों की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आमजन और पुलिस के बीच बेहतर संवाद एवं सहयोग से शहर की व्यवस्थाओं में सुधार संभव है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने शहर को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन व पुलिस के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 1 hour ago
अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर न्यायालय परिसर में लगे 51 पौधे, हर पौधे की जिम्मेदारी एक अधिवक्ता को सौंपी
KEKRI • 1 hour ago
लायंस क्लब केकड़ी में शनिवार को पदस्थापना समारोह, नई कार्यकारिणी करेगी कार्यभार ग्रहण
KEKRI • 1 day ago
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने एसडीएम सुरेश कुमार को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 24 जुलाई तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन
KEKRI • 6 days ago