बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 15 जुलाई से सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर व ड्रोन पायलट भर्ती शिविर
बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 15 जुलाई से सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर व ड्रोन पायलट भर्ती शिविर
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 10, 2026 • 4:58 PM IST
Share This Story
केकड़ी, 10 जुलाई: भारत सरकार के पसारा एक्ट अधिनियम 2005 के तहत एवं जीडीएक्स सिक्योरिटी ग्रुप नोएडा द्वारा 250 सुरक्षा जवान, 30 सुपरवाईज़र 20 ड्रोन पायलट हेतू भर्ती कैम्प आयोजित किया जा रहा है। दिनाँक 15-07-2026 को पंचायत समिति अराई, 16-07-2026 पंचायत समिति भिनाय 17-07-2026 पंचायत समिति केकड़ी 20-07-2026 पंचायत समिति किशनगढ़, 21-07-2026 पंचायत समिति पीसांगन, 22-07-2026 पंचायत समिति सरवाड़ 23-07-2026 पंचायत समिति श्रीनगर 24-07-2026 पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण में सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक भर्ती कैम्प आयोजित किया जाएगा ,
इच्छुक युवक जिनकी योग्यता- 10वी पास, उम्र- 18 से 45 वर्ष, ऊँचाई 168 सेमी, वजन 52 से 96 किलो,
सुपरवाईज़र हेतु- स्नातक + कम्प्यूटर उम्र 22 से 40 वर्ष, ऊँचाई 170 सेमी. वजन 55 से 96 किलो हो वे अपनी 10 वी पास की अंकसूची, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो रजिस्ट्रेशन शुल्क 250 रूपये चयनित उम्मीदवार हेतु स्वयं ब्लॉक में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती शिविर में दूसरे जिले के युवा भी ब्लॉक में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते है,अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के मो.न.9289153551, 9555736203 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
चयनित युवाओं को जीडीएक्स ग्रुप के ट्रेनिंग सेंटर एन.आई.एम.टी कैंपस नियर परीचौक कालेज प्रांगण में स्थित सेंटर में 15 दिन के आवासीय प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र के साथ जयपुर एयरपोर्ट, बीकानेर सोलर प्लांट, जयपुर निम्स हॉस्पिटल, मोल,अहमदाबाद एयरपोर्ट एवं राजस्थान, के बड़े-बड़े ओद्योगिक क्षेत्रों में 18000 से 26,000 तक के मासिक सेलरी के साथ 58 वर्ष तक स्थाई नौकरी के साथ ही पीएफ, पेंशन, बीमा, मेडिकल सुविधा, ग्रेच्युटी, सालाना वेतन में वृद्धि, लोन की सुविधा, प्रमोशन जैसे सुविधाओं के साथ ड्यूटी दौरान रहने व खाने की सुविधाएं रियायती दरों पर दी जाएगी ।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM