KEKRI
केकड़ी में नवकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक जाप, आर्यिका विनत श्री माताजी के सानिध्य में हुआ आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
केकड़ी के श्री ऋषभदेव जिनालय में विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक जाप का आयोजन हुआ। आर्यिका विनत श्री माताजी के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने महामंत्र की महत्ता बताई। आयोजन 108 देशों में हुआ, वहीं स्थानीय मंदिरों व विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 09, 2026 • 4:56 PM IST
Share This Story
केकड़ी, 9 अप्रैल। सकल जैन समाज के तत्वावधान में गुरुवार को विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2.0 के अवसर पर श्री ऋषभदेव जिनालय में भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातः 8:30 से 9:36 बजे तक जैनाचार्य 108 श्री विराग सागर जी महाराज की सुशिष्या पूज्य आर्यिका 105 श्री विनत श्री माताजी ससंघ के सानिध्य में सामूहिक नवकार महामंत्र जाप संपन्न हुआ।
आर्यिका श्री ने अपने प्रवचन में नवकार महामंत्र की महत्ता बताते हुए कहा कि श्रद्धा व शुद्ध भाव से जाप करने पर कर्मों की निर्जरा होती है और यह मंत्र अनादि काल से प्रचलित है।जीतो जयपुर चैप्टर के सदस्य अनिल मित्तल ने बताया कि यह आयोजन वैश्विक स्तर पर 108 देशों में किया जा रहा है, जिसमें लाखों श्रद्धालु एक साथ जुड़कर शांति व सद्भाव का संदेश दे रहे हैं। जीतो जेटीआर के विनोद जैन ने बताया कि इसका उद्देश्य नवकार महामंत्र की महत्ता को विश्वभर में प्रसारित करना है।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। युवा परिषद ने आर्यिका श्री को शास्त्र भेंट किए, वहीं महिला मंडल द्वारा पाद प्रक्षालन किया गया। केकड़ी के विभिन्न विद्यालयों व मंदिरों में भी आयोजन हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। संचालन पदम जैन (बिजवाड़) ने किया, जबकि अंत में आभार विनोद जैन ने जताया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 2 days ago
विश्व होम्योपैथी व स्वास्थ्य दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर
KEKRI • 2 days ago
प्रतिभाओं का सम्मान: 66 विद्यार्थियों ने बढ़ाया श्री सुधासागर स्कूल का गौरव
KEKRI • 2 days ago
केकड़ी में स्मैक तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, महिला गिरफ्तार
KEKRI • 3 days ago