KEKRI
20 किलो डोडा पोस्त मामले में कार मालिक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सरवाड़ थाना पुलिस ने 20.240 किलो डोडा पोस्त बरामदगी मामले में प्रयुक्त आल्टो कार के मालिक हिमांशु खटीक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। कार्रवाई विशेष मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत की गई।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 20, 2026 • 6:49 PM IST
Share This Story
डोडा पोस्त तस्करी में प्रयुक्त कार का मालिक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा मेंकेकड़ी/अजमेर। अजमेर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरवाड़ थाना पुलिस ने डोडा पोस्त तस्करी में प्रयुक्त वाहन के मालिक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी हिमांशु खटीक (24) निवासी बिजोलिया, जिला भीलवाड़ा को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार 12 जनवरी 2025 को बोराड़ा थाना क्षेत्र के मनोहरपुरा स्थित भैरूजी स्थान के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक आल्टो कार से 20.240 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया था। इस मामले में चालक शुभम वैष्णव को मौके पर गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।अनुसंधान के दौरान वाहन स्वामी हिमांशु खटीक की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मील व वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के निर्देशन में सरवाड़ थाना प्रभारी रामपाल शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 16 hours ago
मालपुरा के पास भीषण सड़क हादसा, दीपक ट्रेडर्स व्यवसायी हरीश सिंधी की मौत, पत्नी व बहू गंभीर घायल, जयपुर में उपचार जारी
KEKRI • 1 day ago
स्वच्छता रैली से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लसाडिया में ‘स्वच्छ ग्राम-स्वच्छ पर्यावरण’ अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
KEKRI • 3 days ago
सास के घर में लाखों की चोरी का खुलासा: बहू ही निकली आरोपी, नकाबपोश डाकुओं की कहानी निकली झूठी
KEKRI • 3 days ago