KEKRI
शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, कूदने की दी धमकी; पुलिस ने किया गिरफ्तार
उन्दरी गांव में शराब के नशे में एक युवक सार्वजनिक पानी की टंकी पर चढ़ गया और वहां से कूदने की धमकी देने लगा। युवक चोरी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था, जबकि दोनों पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची केकड़ी सदर थाना पुलिस ने समझाइश के बाद युवक जोधराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 26, 2026 • 4:02 PM IST
Share This Story
केकड़ी। केकड़ी सदर थाना पुलिस ने ग्राम उन्दरी में शराब के नशे में सार्वजनिक पानी की टंकी पर चढ़कर कूदने की धमकी देने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार युवक थाने में दर्ज चोरी के एक मामले में गिरफ्तार आरोपियों को लेकर मांग कर रहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील एवं वृत्ताधिकारी केकड़ी मनोज कुमार गुप्ता के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, केकड़ी सदर थानाधिकारी मुकेश गोरा को सूचना मिली कि ग्राम उन्दरी में सार्वजनिक उप स्वास्थ्य केंद्र के पास एक व्यक्ति पानी की टंकी पर चढ़ गया है और टंकी से कूदने की धमकी दे रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को समझाइश दी और स्थिति को नियंत्रित करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि युवक थाना केकड़ी सदर में दर्ज चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार किए गए राजू उर्फ राजेश कहार एवं मगनाराम मीणा की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था, जबकि दोनों आरोपी पहले ही उक्त प्रकरण में गिरफ्तार किए जा चुके थे। पुलिस ने गिरफ्तार युवक की पहचान जोधराज पुत्र प्रेमसिंह, जाति राजपूत, उम्र 32 वर्ष, निवासी उन्दरी, थाना केकड़ी सदर, जिला अजमेर के रूप में की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
कार्रवाई में पुलिस टीम: थानाधिकारी मुकेश गोरा, पुलिस निरीक्षक, थाना केकड़ी सदर, मय पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली अथवा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि कर शांति भंग करने का प्रयास नहीं करें।
कार्रवाई में पुलिस टीम: थानाधिकारी मुकेश गोरा, पुलिस निरीक्षक, थाना केकड़ी सदर, मय पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली अथवा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि कर शांति भंग करने का प्रयास नहीं करें।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 2 days ago
काली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं ने मनाया ब्लैक डे,चुनाव में - जो जिले की बात कहेगा, वही केकड़ी पर राज करेगा
KEKRI • 3 days ago
ट्रेलर सर्विस की आड़ में डोडा-पोस्त तस्करी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
KEKRI • 5 days ago
भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए अनिल मित्तल, रघु शर्मा बोले- केकड़ी को वापस जिला नहीं बनाया तो राजनीति छोड़ दूंगा
KEKRI • 1 week ago