केकड़ी: विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) केकड़ी द्वारा दुर्गावाहिनी का सप्त दिवसीय प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 17 मई सायं से 24 मई दोपहर तक पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में आयोजित किया जाएगा। इसमें चित्तौड़ प्रांत से करीब 300 बहनों के भाग लेने की संभावना है।

इस संबंध में गीता भवन में आयोजित बैठक में दुर्गावाहिनी की क्षेत्रीय संयोजिका लता पंड्या ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए वर्ग की व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी। विहिप जिला मंत्री गोविन्द शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रभक्त एवं संस्कारयुक्त युवतियों का निर्माण करना है।

बैठक को संबोधित करते हुए लता पंड्या ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में युवतियों को शारीरिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। वर्ग पालक एवं प्रांत धर्माचार्य प्रमुख नरेन्द्र भगत ने कार्यकर्ताओं से वर्ग की सफलता के लिए संगठित एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में प्रांत सह संयोजिका प्रीति साहू, अजयमेरू विभाग संगठन मंत्री बनवारी, कोटा विभाग संगठन मंत्री लक्ष्मीचंद, जिला उपाध्यक्ष चांदमल अग्रवाल, जिला सेवा प्रमुख शंभू सिंह, दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका योगिता, मातृशक्ति जिला सेवा प्रमुख विनीता जोशी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।