केकड़ी, 6 अप्रैल : श्री क्षत्रिय फुल मालियान नवयुवक मंडल संस्थान के चुनाव सोमवार को समाज संस्था भवन, पुरानी केकड़ी में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया श्री रामगोपाल करोड़ीवाल के सानिध्य में निर्वाचन समिति की देखरेख में आयोजित की गई।मंडल अध्यक्ष पद के लिए कैलाश चंद्र झाड़ोलिया और सत्य प्रकाश भभीवाल प्रमुख दावेदार थे। नवयुवक साथियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। समाज के पंचगणों की उपस्थिति में कैलाश चंद्र झाड़ोलिया को अध्यक्ष तथा सत्य प्रकाश भभीवाल को उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। इस दौरान करीब 200 युवाओं ने भाग लेकर निर्णय का स्वागत किया।वर्तमान अध्यक्ष हेमराज कच्छावा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में घीसालाल गढ़वाल (अध्यापक), बृज नारायण बिदा, बीरदी चंद खुवाल (व्याख्याता), राजेंद्र करोड़ीवाल तथा मंडल संरक्षक गीलू राम करोड़ीवाल का विशेष सहयोग रहा।नवनिर्वाचित अध्यक्ष कैलाश चंद्र झाड़ोलिया ने समाज के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार कर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। साथ ही 11 अप्रैल 2026 को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर भव्य वाहन रैली और जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष हेमराज कच्छावा ने सभी अतिथियों, समाजजनों और पंचगणों का आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का समाज की ओर से माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।