केकड़ी। पूर्व विधायक एवं राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय शंभूदयाल बड़गुर्जर की 9वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को तेलियान मंदिर के पास स्थित नेहरू धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने बड़गुर्जर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। सभा में रामदेव माली, रायचंद बागड़ी, महेश बोयत, रामनिवास तेली सहित नेताओं ने शंभूदयाल बड़गुर्जर के साथ बिताए संस्मरण साझा किए और उनके राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन पर प्रकाश डाला। पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बड़गुर्जर के साथ बिताए समय को याद किया। विधायक शत्रुघ्न गौतम ने भी स्वर्गीय बड़गुर्जर के व्यक्तित्व और राजनीतिक योगदान पर अपने विचार रखे।मंच का संचालन सुरेश सेन ने किया, जबकि अंत में गिरिराज खटीक ने सभी का आभार व्यक्त किया। सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर अपने नेता को श्रद्धांजलि दी।सभा में मौजूद उनके समर्थकों ने कहा कि शंभूदयाल बड़गुर्जर ने केकड़ी की राजनीति में अलग पहचान बनाई थी। इस अवसर पर किशनलाल डसाणिया, राजेंद्र विनायका, गोविंद जैन, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, भाजपा नेता राजेंद्र चौधरी, केदार शर्मा, लक्ष्मीचंद विजयवर्गीय, पृथ्वीराज जीनगर, शत्रुघ्न सोनी, कमल सांखला, सुरेश तेली, लोकेश तेली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।