केकड़ी। सोशल मीडिया रील बनाने के दौरान नकली पिस्टल लहराकर आमजन में दहशत फैलाने के आरोप में केकड़ी शहर पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील तथा वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।थानाधिकारी अनिल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम 17 मई को गश्त पर थी। इस दौरान पटेल स्टेडियम के पास कुछ युवक शोर-शराबा करते हुए नकली पिस्टल लहराकर लोगों में भय का माहौल बनाते मिले। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए राहुल (20) निवासी पटेल नगर, गणेश सैन (20) निवासी जयपुर रोड, विष्णु (19) एवं विशाल (19) निवासी काजीपुरा, केकड़ी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल रमेश कुमार सहित पुलिसकर्मियों दीनदयाल और शंकर की भूमिका सराहनीय रही।