KEKRI
विश्व होम्योपैथी व स्वास्थ्य दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर
विश्व होम्योपैथी एवं स्वास्थ्य दिवस पर केकड़ी के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ, जिसमें 47 मरीजों का परीक्षण कर परामर्श व दवाएं दी गईं। मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली और रोगों की रोकथाम के प्रति भी जागरूक किया गया।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 07, 2026 • 3:32 PM IST
Share This Story
केकड़ी। विश्व होम्योपैथी दिवस एवं विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल) के अवसर पर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी, केकड़ी द्वारा निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।प्रैक्टिस ऑफ मेडिसिन विभाग की ओर से आयोजित इस शिविर में 47 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श व औषधियां प्रदान की गईं। शिविर के दौरान बीएमआई सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं तथा मरीजों को संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली और रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।शिविर में चिकित्सा प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अंशुल चाहर तथा सहायक आचार्य डॉ. साक्षी शर्मा की टीम ने सेवाएं दीं। साथ ही महाविद्यालय के चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने भी सक्रिय सहयोग किया।महाविद्यालय के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह ने चिकित्सा टीम का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज के लिए बेहद उपयोगी हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजनों को जारी रखने पर जोर दिया तथा आमजन से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 2 days ago
काली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं ने मनाया ब्लैक डे,चुनाव में - जो जिले की बात कहेगा, वही केकड़ी पर राज करेगा
KEKRI • 3 days ago
ट्रेलर सर्विस की आड़ में डोडा-पोस्त तस्करी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
KEKRI • 4 days ago
शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, कूदने की दी धमकी; पुलिस ने किया गिरफ्तार
KEKRI • 5 days ago