KEKRI
घटियाली के मंदिर से चांदी का मुकुट और छत्र चोरी मामले का आरोपी गिरफ्तार
सावर थाना पुलिस ने घटियाली गांव के मंदिर से चांदी का मुकुट, छत्र और कुंडल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा चोरी गया सामान बरामद करने के प्रयास जारी हैं। कार्रवाई विशेष धरपकड़ अभियान के तहत की गई।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 03, 2026 • 4:51 PM IST
Share This Story
केकड़ी : थाना सावर पुलिस ने ग्राम घटियाली स्थित मंदिर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है तथा चोरी गया माल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी केकड़ी के सुपरविजन में थाना सावर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 29 अप्रैल 2026 को मंदिर के पुजारी त्रिलोकचंद शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 अप्रैल की सुबह मंदिर में भगवान की प्रतिमा पर चढ़ा करीब 250 ग्राम चांदी का छत्र और 300 ग्राम का चांदी का मुकुट चोरी हो गया। साथ ही चारभुजानाथ मंदिर से चांदी के कुंडल भी चोरी होने की जानकारी दी गई थी। इस संबंध में थाना सावर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल करते हुए आरोपी त्रिलोकचंद पुत्र चांदमल पाराशर (35) निवासी चांदपुरा (चैनपुरा), थाना काछोला, जिला भीलवाड़ा को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद करने के प्रयास जारी हैं।इस कार्रवाई में थाना सावर के थानाधिकारी बनवारीलाल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जगदेव कुमार, कांस्टेबल रामेश्वर गिरी, राकेश कुमार एवं कैलाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 3 days ago
काली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं ने मनाया ब्लैक डे,चुनाव में - जो जिले की बात कहेगा, वही केकड़ी पर राज करेगा
KEKRI • 4 days ago
ट्रेलर सर्विस की आड़ में डोडा-पोस्त तस्करी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
KEKRI • 5 days ago
शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, कूदने की दी धमकी; पुलिस ने किया गिरफ्तार
KEKRI • 6 days ago