KEKRI
5 लाख हस्ताक्षरों के साथ 27 जुलाई को कलेक्ट्री पर गो सम्मान आह्वान अभियान का बड़ा प्रदर्शन
केकड़ी की ‘बढ़ते कदम गौशाला’ में गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण की बैठक आयोजित हुई, जिसमें आगामी रणनीति और कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। अभियान के तहत 27 जुलाई 2026 को जिला कलेक्ट्री पर विशाल प्रदर्शन होगा और प्रशासन को 5 लाख हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में महाराज पवनदास जी के सानिध्य में गौसंरक्षण और गौसम्मान को लेकर समाज को जागरूक करने का आह्वान किया गया। कई गोभक्त और समाजसेवी मौजूद रहे।
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 20, 2026 • 5:56 PM IST
केकड़ी। स्थानीय ‘बढ़ते कदम गौशाला’ में आज, 19 मई 2026 को सायं 7:00 बजे "गो सम्मान आह्वान अभियान" के द्वितीय चरण की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गयाइस बैठक में अभियान की आगामी रूपरेखा, रणनीति और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में सभी गोभक्तों को परम पूज्य महाराज पवनदास जी का पावन सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ27 जुलाई को जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शनअभियान के पदाधिकारियों ने बताया कि गौमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए आगामी 27 जुलाई 2026 को जिला मुख्यालय (कलेक्ट्री) पर एक विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान प्रशासन को 5 लाख हस्ताक्षरों से युक्त एक प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य गौवंश के संरक्षण और उनके अधिकारों के लिए समाज को जागृत करना है।बैठक में ये रहे उपस्थितअभियान की तैयारी बैठक में गोभक्त व समाज सेवी अशोक पारीक, आनंद सोमाणी, महेंद्र प्रधान, रमेश नुवाल, कैलाश माली, दिनेश मैनेजर, पृथ्वीराज मोची, रामदेव गुर्जर, सोनु लखन, लकी बन्ना, बिटू गर्ग सांपला, मयंक गर्ग सांपला और मुकेश पांचाल सापंदा सहित कई गणमान्य गोसेवक उपस्थित रहे।