KEKRI
गोविंद नारायण शर्मा को पुनः मिली मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी
अजमेर में गोविंद नारायण शर्मा को पुनः मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (समग्र शिक्षा) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। शिक्षा जगत ने स्वागत करते हुए उनके अनुभव से जिले में शिक्षा योजनाओं के प्रभावी संचालन की उम्मीद जताई है।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 12, 2026 • 2:14 PM IST
Share This Story
अजमेर, 12 जून। राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारम्भिक शिक्षा गोविंद नारायण शर्मा को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा अजमेर के रिक्त पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।शर्मा द्वारा पुनः मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किए जाने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव एवं शैक्षिक क्षेत्र में दी गई सेवाओं से जिले में शिक्षा संबंधी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन को और गति मिलने की उम्मीद जताई गई है।उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार शर्मा वर्तमान दायित्वों के साथ मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा के पद का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 3 days ago
काली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं ने मनाया ब्लैक डे,चुनाव में - जो जिले की बात कहेगा, वही केकड़ी पर राज करेगा
KEKRI • 4 days ago
ट्रेलर सर्विस की आड़ में डोडा-पोस्त तस्करी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
KEKRI • 5 days ago
शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, कूदने की दी धमकी; पुलिस ने किया गिरफ्तार
KEKRI • 6 days ago