केकड़ी। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्ष छात्र हॉकी प्रतियोगिता का समापन रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ हुआप्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य  गोपाल लाल रेगर के निर्देशन में प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।17 वर्ष छात्र वर्ग के फाइनल मुकाबले में PMShri राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जूनिया को 1-0 से हराकर विजेता खिताब अपने नाम किया। वहीं 19 वर्ष छात्र वर्ग के फाइनल मुकाबले में गुलगांव की टीम ने जूनिया को 1-0 पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया।प्रतियोगिता के दौरान व्याख्याता शारीरिक शिक्षक गुलाबचंद मेघवंशी, हुकमचंद परेवा, व्याख्याता शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश सेन, एमडीसी सचिव मनीष शर्मा, अरविंद अग्रवाल ,नरेंद्र सिंह भाटी, मदन मोहन परेवा, सुधीर सेन, महावीर प्रसाद तेली, कालूराम खटीक, हेमराज मेघवंशी, नितेश जेतवाल, सुरेंद्र सिंह खंगारोत, महेंद्र पाल सिंह ,जयकिशन कहार सहित अन्य शारीरिक शिक्षक एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।मीडिया प्रभारी व्याख्याता परिचय पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया। विजेता टीमों को अतिथियों एवं आयोजन समिति द्वारा शुभकामनाएं दी गईं।