KEKRI
हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पीएम श्री विद्यालय में पौधरोपण, विद्यार्थियों को बांटे पौधे
केकड़ी के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 'हरियाळो राजस्थान–एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 07, 2026 • 3:32 PM IST
Share This Story
केकड़ी। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान-2026 एवं 'हरियाळो राजस्थान–एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में शुक्रवार को यूथ क्लब एवं इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए तथा विद्यार्थियों को घर एवं आसपास रोपण के लिए विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए गए।प्रधानाचार्य गोपाल लाल रेगर ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं। पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी सभी की जिम्मेदारी है। एसीबीओ बहादुर सिंह शक्तावत ने विद्यार्थियों से प्रत्येक पौधे को अपनाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए अभियान को जन-आंदोलन बनाने पर जोर दिया।मीडिया प्रभारी व्याख्याता परिचय पांड्या ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उन्हें पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी से जोड़ना है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता देवेन्द्र कुमार धाँधोलिया, संजय सैनी, सांवरा गुर्जर, नंदकिशोर गुर्जर, गुलाबचंद बलाई, जुगल किशोर झाकल, रमेश डसानिया, सुरेश कुमार चौधरी, रमेश नामा, शंकर लाल रेगर सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग रहा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 2 days ago
काली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं ने मनाया ब्लैक डे,चुनाव में - जो जिले की बात कहेगा, वही केकड़ी पर राज करेगा
KEKRI • 3 days ago
ट्रेलर सर्विस की आड़ में डोडा-पोस्त तस्करी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
KEKRI • 4 days ago
शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, कूदने की दी धमकी; पुलिस ने किया गिरफ्तार
KEKRI • 5 days ago