KEKRI
लड्डू-बाटी खाने के बाद ग्रामीण बीमार, कणौंज में सामूहिक भोज के बाद बिगड़ी तबीयत: एसडीओ ने अस्पताल पहुंचकर जाना मरीजों का हाल
कणौंज गांव में धार्मिक जागरण के बाद आयोजित सामूहिक भोज के पश्चात दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त की शिकायत पर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर एसडीओ सुरेश कुमार बलाई जिला चिकित्सालय पहुंचे और चिकित्सा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर बेहतर उपचार के निर्देश दिए। सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 22, 2026 • 6:33 PM IST
Share This Story
केकड़ी, 22 मई (गोविंद वैष्णव)। उपखंड क्षेत्र के कणौंज गांव में धार्मिक जागरण के बाद आयोजित सामूहिक भोज के पश्चात दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। भोजन करने के बाद कई लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी, जिसके बाद ग्रामीणों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।जानकारी के अनुसार गांव में रात्रि जागरण के बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। भोज में लड्डू-बाटी परोसी गई थी। भोजन के कुछ समय बाद ही बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।बीमार ग्रामीणों को प्रारंभिक उपचार के लिए जूनिया अस्पताल ले जाया गया, जबकि गंभीर स्थिति को देखते हुए एक दर्जन से अधिक मरीजों को केकड़ी के राजकीय जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी केकड़ी सुरेश कुमार बलाई जिला चिकित्सालय पहुंचे और भर्ती मरीजों तथा चिकित्सकों से मुलाकात कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई ने चिकित्सकों को मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर और नियंत्रण में है। चिकित्सकों द्वारा लगातार उपचार एवं निगरानी की जा रही है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 15 hours ago
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने एसडीएम सुरेश कुमार को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 24 जुलाई तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन
KEKRI • 5 days ago
केकड़ी में 880 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री ने 575.28 करोड़ की फोरलेन परियोजना के प्रथम चरण का किया शिलान्यास
KEKRI • 6 days ago
बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 15 जुलाई से सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर व ड्रोन पायलट भर्ती शिविर
KEKRI • 6 days ago