KEKRI
प्रतिभाओं का सम्मान: 66 विद्यार्थियों ने बढ़ाया श्री सुधासागर स्कूल का गौरव
केकड़ी के श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 66 विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित हुआ। शहर में टॉप रैंक हासिल करने वाले छात्रों का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया तथा तिलक, माला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। कक्षा 12वीं, 10वीं, 8वीं और 5वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 07, 2026 • 3:23 PM IST
केकड़ी। सापंदा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा केकड़ी शहर में टॉप रेंक हासिल करने पर उमंग व हर्षोल्लासपूर्वक उत्सव मनाया गया, जिसमें कुल 66 होनहार विद्यार्थियों का धूमधाम से स्वागत सत्कार व अभिनंदन किया गया।प्रारम्भ में ढोल ढमाकों के साथ रैंकर विद्यार्थियों की स्कूल में अगवानी की गई। इस दौरान स्कूल के सभी बच्चों ने दो पंक्तियों में कतार बनाकर करतल ध्वनि से स्वागत किया। तत्पश्चात स्कूल के मंच पर सभी होनहार विद्यार्थियों के तिलक, माला व साफा बांधकर मांगलिक मिठाई खिलाई गई। स्कूल के निदेशक अजय जैन ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी, सेकेंडरी, आठवीं एवं पांचवीं बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 66 होनहारों का संपूर्ण विद्यालय परिवार के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम में कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा वाणिज्य संकाय में केकड़ी शहर में सर्वश्रेष्ठ एक से पांच सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी क्रमशः पार्थ माहेश्वरी पुत्र कमलेश बसेर, वत्सल जागेटिया पुत्र ओमप्रकाश जागेटिया, वेदांशी जैन पुत्री लोकेंद्र जैन, इशिका जैन पुत्री मुकेशकुमार जैन व नव्यांशी जैन पुत्री राकेश जैन, भूमि लालवानी पुत्री प्रकाशचंद, विज्ञान संकाय में केकड़ी शहर में तीसरे स्थान पर रहे छात्र नमन जैन पुत्र प्रदीपकुमार जैन तथा सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा में शहर में दूसरे स्थान पर रहे छात्र निकुंज विजय पुत्र गोपीकिशन विजयवर्गीय का अभिनंदन किया गया।इनके अलावा बारहवीं बोर्ड के दैविक गदिया पुत्र मुकेश गदिया एवं रक्षित जैन पुत्र अभिषेक जैन, सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा में नितेश बगालिया पुत्र अमरसिंह चौधरी, प्रतिज्ञा शर्मा पुत्री हेमन्तकुमार पांडे, श्रेया माहेश्वरी पुत्री कैलाश चंद्र बसेर, अर्पित जैन पुत्र अशोककुमार जैन अर्पण जैन पुत्र अशोककुमार जैन, चयन गंगवाल पुत्र दीपक गंगवाल एवं प्रकृति शर्मा पुत्री हेमन्तकुमार पांडे का भी स्वागत सत्कार कर अभिनंदन किया गया।इसी प्रकार कक्षा आठवीं बोर्ड के 37 एवं कक्षा पांचवीं बोर्ड के 16 उन विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जिन्होनें सभी विषयों में ए ग्रेड हासिल की। संस्था अध्यक्ष संजय कटारिया एवं सचिव आनंद सोनी ने सभी विद्यार्थियों के श्रेष्ठ प्रदर्शन की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।