KEKRI
अवैध विस्फोटक का जखीरा बरामद, बोलेरो पकड़ी, दो आरोपी सलाखों के पीछे
सावर थाना पुलिस ने 'एरिया डोमिनेशन अभियान' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ एक बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 03, 2026 • 6:07 PM IST
Share This Story
सावर: सावर थाना पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मील और वृत्त अधिकारीहर्षित शर्मा के सुपरविजन में सावर थानाधिकारी राधेश्याम के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री, जिसमें जिलेटिन की छड़ें, इलेक्ट्रिक वायर, सेफ्टी फ्यूज वायर और डेटोनेटर शामिल हैं, को ले जा रहे एक बोलेरो पिकअप वाहन (नंबर आरजे 48 जीए 0014) को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान इस प्रकार है:मोहम्मद अनीश (66 वर्ष): पुत्र अब्दुल सलीम बागवान, निवासी न्यू कॉलोनी, सावर।अर्जुन पोखरेल (32 वर्ष): पुत्र विष्णु पोखरेल, मूल निवासी फतेहपुर (जिला बारा, नेपाल), हाल निवासी- नया बस स्टैंड, सावर।पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और विस्फोटक सामग्री के स्रोत तथा इसके उपयोग के संबंध में अनुसंधान जारी है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:इस अभियान में थानाधिकारी राधेश्याम के साथ सहायक उप निरीक्षक किशनलाल और कांस्टेबल श्री रामेश्वर गिरी, हरकेश, विजय, लोकेश कुमार एवं मनीष की सक्रिय भूमिका रही
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 4 days ago
पंचायत चुनाव: केकड़ी में कांग्रेस के 12 और भाजपा के 9 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
KEKRI • 2 weeks ago
विश्व वृद्धजन दिवस पर शतायु मतदाताओं का सम्मान
KEKRI • 2 weeks ago
सेवा संकल्प यात्रा लेकर केकड़ी पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
KEKRI • 2 weeks ago