KEKRI
केकड़ी–सरवाड़ मार्ग पर अवैध ग्रेनाइट परिवहन पकड़ा, दो ट्रेलर जब्त
केकड़ी–सरवाड़ मार्ग पर सूरजपुरा के पास खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए बिना रवन्ना के ग्रेनाइट ले जा रहे दो ट्रेलर पकड़े। दोनों वाहनों को सरवाड़ थाने के सुपुर्द किया गया है। वाहन नागौर निवासी बलबीर चौधरी के बताए गए हैं, जो मानखंड स्थित लीज से खनिज भरकर ला रहे थे। मामले में लीज धारक को भी नोटिस जारी किया गया है।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 21, 2026 • 12:30 PM IST
Share This Story
केकड़ी; अधीक्षण खनिज अभियंता अजमेर जे.के. गुरुबक्षाणी के निर्देशन तथा सहायक खनि अभियंता मनोज कुमार तँवर के मार्गदर्शन में खनिज विभाग ने अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। कार्रवाई के दौरान फोरमैन श्रवण सिंह व बॉर्डर होमगार्ड की टीम ने केकड़ी–सरवाड़ मार्ग पर सूरजपुरा के पास बिना रवन्ना (परिवहन अनुमति) के ग्रेनाइट ले जा रहे दो ट्रेलर पकड़े।पकड़े गए दोनों वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना सरवाड़ की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। जांच में सामने आया कि वाहन मालिक बलबीर चौधरी निवासी नागौर द्वारा यह खनिज ग्राम मानखंड, तहसील केकड़ी स्थित चतुर्भुज लौहार नामक लीज से भरकर लाया जा रहा था।मामले में लीज धारक के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा अलग से नोटिस जारी किया गया है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 2 days ago
काली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं ने मनाया ब्लैक डे,चुनाव में - जो जिले की बात कहेगा, वही केकड़ी पर राज करेगा
KEKRI • 3 days ago
ट्रेलर सर्विस की आड़ में डोडा-पोस्त तस्करी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
KEKRI • 4 days ago
शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, कूदने की दी धमकी; पुलिस ने किया गिरफ्तार
KEKRI • 5 days ago