केकड़ी/सरवाड़, 4 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरवाड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर अवैध मिट्टी खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाला (आई.पी.एस.) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश मील के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी रामपाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना पर त्वरित कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, गुन्दाली क्षेत्र की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मिट्टी खनन किया जा रहा था। मौके पर पहुंची टीम ने खनन में प्रयुक्त बिना नंबर की जेसीबी को जब्त कर थाने में सुरक्षार्थ खड़ा कराया। इस संबंध में खान एवं भू-विज्ञान विभाग, सावर (अजमेर) को भी सूचना दे दी गई है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।जब्त वाहन- एक बिना नंबर की जेसीबी। पुलिस टीम में रामपाल शर्मा थानाधिकारी, सरवाड़ ,राजकिरण, दातार सिंह  की सराहनीय भूमिका रही।