KEKRI
केकड़ी में 4.623 किलो डोडा पोस्त और 110 ग्राम अफीम जब्त, एक गिरफ्तार
केकड़ी शहर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 किलो 623 ग्राम डोडा पोस्त और 110 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस ने मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर भीलवाड़ा निवासी 41 वर्षीय रमेश जाट को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 22, 2026 • 7:05 PM IST
Share This Story
केकड़ी। पुलिस थाना केकड़ी शहर ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 किलो 623 ग्राम डोडा पोस्त और 110 ग्राम अफीम जब्त की है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश मील और वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। थानाधिकारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूरजपोल गेट से श्मशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर बालाजी मंदिर के सामने मोटरसाइकिल नंबर RJ 51 SM 3191 को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस ने बाइक सवार रमेश जाट (41) पुत्र राजेंद्र जाट, निवासी सणगारी, थाना फुलियाकलां, जिला भीलवाड़ा के कब्जे से बिना लाइसेंस व परमिट के परिवहन किया जा रहा 4 किलो 623 ग्राम डोडा पोस्त और 110 ग्राम अफीम बरामद की।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच केकड़ी सदर थाना प्रभारी मुकेश गौरा को सौंपी गई है। कार्रवाई में एएसआई रामप्रसाद मीणा सहित पुलिसकर्मियों और साइबर सेल अजमेर के हेड कांस्टेबल रामराज की भूमिका रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 2 days ago
काली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं ने मनाया ब्लैक डे,चुनाव में - जो जिले की बात कहेगा, वही केकड़ी पर राज करेगा
KEKRI • 3 days ago
ट्रेलर सर्विस की आड़ में डोडा-पोस्त तस्करी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
KEKRI • 4 days ago
शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, कूदने की दी धमकी; पुलिस ने किया गिरफ्तार
KEKRI • 5 days ago